Honor 600 जल्द मार्केट में देगा दस्तक, लॉन्च से पहले फोन की अहम जानकारी आई सामने

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Honor जल्द ही अपनी मशहूर सीरीज में एक और फोन जोड़ने वाला है जिसका नाम Honor 600 होगा इसे जल्दी ही मार्केट में पेश किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने Honor 500 सीरीज लॉन्च की थी, जो लोगों को काफी पसंद आई थी। अब इस नए फोन को लेकर कुछ जानकारी सामने आई है। जिससे पता लगता है कि ये फोन किस लेवल और किस बजट का होगा।

9000mAh की बड़ी बैटरी 

लीक रिपोर्ट्स के हिसाब से Honor 600 में 9000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। ये काफी बड़ी बैटरी है इसलिए इस बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। लीक्स में यह भी बताया गया है कि Honor 600 में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। डिस्प्ले की बात करें तो फोन में LTPS 1.5K का डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसकी स्क्रीन साइज 6.57 इंच हो सकता है। इसके साथ फोन को 2.5D कर्व्ड ग्लास मिल सकता है, जिससे यूजर्स का एक्सपीरियंस काफी बेहतर रहेगा।

Honor 600

200MP का हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा

कैमरे के मामले में ये फोन हाई लेवल का होगा क्योंकि Honor 600 में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। रिपोर्ट के हिसाब से इस कैमरे में 1/1.4 इंच का बड़ा सेंसर दिया जा सकता है, जो लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग में बेहतर परफॉर्मेंस देगा। इसके साथ टेलीफोटो लेंस का ऑप्शन भी हो सकता है, जिससे यूजर्स को ज़ूम और पोर्ट्रेट शूटिंग में मदद मिलेगी।

इसके दूसरे फीचर्स की बात करें तो कंपनी इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दे सकती है, जिसका परफॉर्मेंस काफी तेज़ और स्मूद होगा। इसके अलावा इस फोन बिल्ड क्वालिटी काफी अच्छी रहेगी और फोन को मेटल फ्रेम के साथ प्रीमियम फील दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी सेफ्टी सुविधा दी जा सकती है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में कोई ऑफिशियल तौर पर जानकारी शेयर नहीं की है।

Honor 600

लॉन्च कब हो सकता है

कंपनी की और से इसके लॉन्च को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है, लेकिन टेक मीडिया में रिपोर्ट्स सामने आई हैं, कि कंपनी Honor 600 सीरीज की लॉन्चिंग 2026 के बीच या आखिर तक कर सकती है। अगर कंपनी इस फोन को इन्हीं या इनसे बेहतर फीचर्स के साथ पेश करती है, तो ये फोन लोगों को काफी पसंद आ सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You