Tecno Pop X लॉन्च: बजट फोन में मिला Walkie-Talkie Calling फीचर, बिना नेटवर्क भी कर सकेंगे कॉल

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

स्मार्टफोन बाजार में Tecno नया बजट फोन Tecno Pop X लॉन्च कर चुका है। इस फोन को उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जो कम बजट में अच्छे फीचर्स वाला फोन ढूंढते हैं। इसकी सबसे खास बात इस फोन में आने वाला Walkie-Talkie Calling का फीचर है, जिससे आप बिना नेटवर्क के भी कॉल कर सकेंगे। इसके अलावा भी सी फोन में और भी खास फीचर्स देखने के लिए मिलते हैं।

Tecno Pop X Price: भारत में कितनी है कीमत

अगर Tecno Pop X Price की बात करें तो कंपनीइसे इंडिया में ₹8,499 की कीमत में पेश के चुकी है। इस कीमत में फोन का 4GB RAM और 64GB Storage वाला वेरिएंट मिलता है। यह स्मार्टफोन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे दो अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन White और Green में पेश किया है। इतनी कम कीमत में ये फोन अच्छे फीचर्स देता है।

Tecno Pop X

Tecno Pop X Display और डिजाइन

Tecno Pop X में बड़ी डिस्प्ले देखी जा सकती है इस फोन में 6.75 inch LCD Display मिलता है जिसमें HD+ resolution और 120Hz refresh rate का सपोर्ट दिया गया है। 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और ऐप्स का इस्तेमाल काफी स्मूद महसूस होता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 15 पर आधारित HiOS के साथ आता है, जिससे यूज़र को नया और आसान इंटरफेस मिलता है।

बिना नेटवर्क भी कर सकेंगे कॉल

इस फोन का सबसे खास फीचर इसका Walkie-Talkie Calling है। इस फीचर की मदद से यूज़र बिना मोबाइल नेटवर्क के भी कॉलिंग कर सकते हैं। यह फीचर वॉकी-टॉकी की तरह काम करता है और करीब 1.5 किलोमीटर तक की दूरी में काम कर सकता है। हालांकि यह सुविधा केवल Tecno के compatible phones के बीच ही काम करेगी। यह फीचर खासतौर पर ऐसे इलाकों में काम आ सकता है जहां नेटवर्क कमजोर होता है।

अच्छे परफॉर्मेंस के लिए मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर

बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Tecno Pop X में Unisoc T7250 processor दिया गया है। बात करें स्टोरेज की तो इस फोन में 4GB RAM और 64GB Storage मिलता है, जो कम तो है, लेकिन इस कीमत के हिसाब से ठीक ही है। अगर किसी को ज्यादा स्टोरेज चाहिए तो इसमें microSD card के जरिए स्टोरेज बढ़ाने का भी ऑप्शन भी दिया गया है। इसके अलावा फोन में IP64 rating भी दी गई है।

इस फोन के फ्रंट में 13MP main camera दिया गया है जिसके साथ dual LED flash का सपोर्ट मिलता है। यह कैमरा नॉर्मल फोटोग्राफी के लिए ठीक ही है। इसके अलावा इस फोन में 8MP front camera भी दिया गया है। इस फोन में Infrared sensor भी मिलता है जिससे कुछ स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल किया जा सकता है।

Tecno Pop X Battery और Connectivity

बैटरी के मामले में भी यह फोन काफी अच्छा माना जा रहा है क्योंकि Tecno Pop X में 5000mAh battery दी गई है। इसके साथ 15W fast charging का सपोर्ट भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Dual 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.2, GPS और USB-C port जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें 3.5mm headphone jack भी दिया गया है, जिससे यूज़र आसानी से वायर्ड हेडफोन इस्तेमाल कर सकते हैं।

Tecno Pop X

अगर आप एक बजट फोन ढूंढ रहे हैं, तो Tecno Pop X काफी कम कीमत में मिलना वाला स्मार्टफोन है, जो बहुत से AI फीचर्स और नई टेक्नोलॉजी को। सपोर्ट करता है। ये फोन सिर्फ 9,000 में खरीदा जा सकता है। अगर आपका बजट कम है, तो ये आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You