Oppo Find X9 Ultra को लेकर नई रिपोर्ट, Find X9 Series में जुड़ सकता है एक और दमदार मॉडल

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

बड़ी और मशहूर स्मार्टफोन कंपनी Oppo जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Oppo Find X9 Ultra कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी के और से ऑफिशियल तौर पर जानकारी शेयर नहीं की गई है, लेकिन टेक मार्केट में इसके लॉन्च को लेकर खबरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि आने वाला यह फोन फोन पिछले साल लॉन्च हुई Oppo Find X9 Series का हिस्सा होगा, जिसमें बेस मॉडल के साथ Oppo Find X9 Pro भी शामिल था।

Oppo Find X9 Ultra का डिज़ाइन 

अगर बात करें इसके डिजाइन की तो अब तक सामने आई जानकारी का कहना कि, Oppo Find X9 Ultra में कंपनी कई नए अपग्रेड्स देने वाली है। इस फोन के डिजाइन, बैटरी कैपेसिटी और चिपसेट के बारे में पूरी जानकारी अभी नहीं मिली है, लेकिन यह पहली बार होगा जब कोई Oppo का ‘Ultra’ मॉडल चीन के बाहर लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Oppo Find X8 Ultra की जगह लेगा। अब देखना यह कि क्या ये बात सच साबित होती है या नहीं।

Oppo Find X9 Ultra

कैमरा यूनिट में मिल सकता है बड़ा अपग्रेड

बताया जा रहा है कि Oppo Find X9 Ultra की सबसे बड़ी खासियत इसके कैमरा फीचर्स होंगे क्योंकि इस फोन में Hasselblad ट्यून किया हुआ रियर कैमरा यूनिट दिया जाएगा। इसके इसमें 200 Megapixel का Periscope Telephoto Camera भी आ सकता है। इसके अलावा 10x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 Megapixel का सेकेंडरी टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है। फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 Megapixel का हो सकता है।

बड़ी बैटरी और डिस्प्ले

अगर डिस्प्ले और बैटरी की बात की जाए तो Oppo के एग्जिक्यूटिव Zhou Yibao के हिसाब से, Oppo Find X9 Ultra में 7,000 mAh से भी बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसका पिछला मॉडल Oppo Find X8 Ultra केवल 6,100 mAh की बैटरी के साथ आया था। इसके अलावा इस फोन में 6.82 inch की बड़ी डिस्प्ले दी जा सकती है, जिससे यूजर्स का एक्सपीरियंस नेक्स्ट लेवल तक। पहुंच जाएगा।

बताया जा रहा है कि अपकमिंग Oppo Find X9 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 chipset दिया जा सकता है, जो परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर एक्सपीरियंस देगा। इसी के साथ इस फोन को Orange, Brown और Black colors में पेश किया जाएगा। हाल ही में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक यूजर ने फोन की इमेज पोस्ट की थी। इन इमेज में प्रोटोटाइप केस के साथ फोन ब्लैक कलर में दिखाई दे रहा है।

Oppo Find X9 Ultra

अगर इस फोन के लीक्स सही साबित होते हैं, तो ये फोन टेक इंडस्ट्री में पावरफुल ऑप्शन साबित होगा। अभी इस फोन से जुड़ी बहुत सी जानकारी आनी बाकी हैं जिनका खुलासा नहीं हुआ। अभी इसकी कीमत को लेकर भी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि इस फोन का कैमरा और बैटरी सेक्शन काफी पावरफुल होगा। इसलिए ये फोन प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट करेगा।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You