अगर आप नया फोन खरीदने वाले हैं, तो इस बार Infinix ने Mobile World Congress (MWC) के दौरान अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Infinix Note 60 Ultra लॉन्च किया है। ये फोन Infinix Note 60 Series का हिस्सा है और इसमें कंपनी ने नए और पावरफुल फीचर्स दिए हैं। डिजाइन से लेकर कैमरे तक ये फोन बहुत शानदार है। इस नए Infinix Note 60 Ultra को फिलहाल कुछ चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में ही लॉन्च किया गया है। आइए देखते हैं, ये फोन किन फीचर्स के साथ मार्केट में आता है।
Infinix Note 60 Ultra की कीमत
अगर बात करें Infinix Note 60 Ultra की कीमत की तो इसे फिलहाल मलेशिया में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। जहां इस स्मार्टफोन के 12GB RAM और 256GB storage वाले वेरिएंट की कीमत MYR 3,000 यानी इंडिया के लगभग ₹69,600 रखी गई है। इसके अलावा कंपनी इस फोन को चार अलग अलग कलर ऑप्शन में पेश करेगी, जिनमें Roma Silver, Amalfi Blue, Monza Red और Torino Black कलर ऑप्शन शामिल हैं।

इस स्मार्टफोन को अभी सिर्फ कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में Infinix online store के जरिए ही बेचा जाएगा। इसी के साथ इसके इंडिया में लॉन्च के बारे कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इस फोन को इसी साल इंडिया में भी पेश करेगी। जिसके बाद ये इंडियन मार्केट में एक प्रीमियम सेगमेंट में बेस्ट ऑप्शन बनेगा।
Infinix Note 60 Ultra का परफॉर्मेंस
नए Infinix Note 60 Ultra में कंपनी ने शानदार डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस पर खास ध्यान दिया है। इस स्मार्टफोन में 1.5K Ultra HDR AMOLED display दिया गया है, जो 144Hz refresh rate और 4500 nits peak brightness के साथ आता है। स्क्रीन की सेफ्टी के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus protection भी दिया गया है।
इसके अलावा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कंपनी ने इस फोन में 6.78 inch का display भी दिया है। यह फोन नई टेक्नोलॉजी प4 बेस्ड होगा यानी फोन Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है। कंपनी ने बताया है कि इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate processor देखने के लिए मिलेगा।
Infinix Note 60 Ultra के कैमरा फीचर्स
कैमरा के मामले में Infinix Note 60 Ultra काफी बड़े फोंस का मुकाबला करेगा। इस स्मार्टफोन में triple rear camera setup दिया गया है, जिसमें 200MP Samsung ISOCELL HPE primary camera शामिल है। इसके अलावा इसमें 50MP Samsung ISOCELL JN5 periscope telephoto camera और ultra-wide camera भी दिया गया है, जो लगभग 112 degree field of view के साथ आता है। इतने शानदार कैमरा सेटअप की मदद से यूजर्स हाई क्वालिटी फोटो क्लिक कर सकेंगे।
Infinix Note 60 Ultra: बैटरी और चार्जिंग
अगर बैटरी की बात की जाए तो Infinix Note 60 Ultra काफी पावरफुल बैटरी देखेंगे सकती है। इस स्मार्टफोन में 7000mAh battery दी गई है। इसके साथ 100W wired fast charging और 50W wireless charging support भी दिया गया है। कंपनी का कहना कि इस फोन लगभग 48 मिनट में 100% तक चार्ज किया जा सकता है।

अगर देखा जाए तो इस फोन के परफार्मेंस से लेकर बैटरी और कैमरा तक सभी फीचर्स कभी पावरफुल हैं। इन सभी के अलावा इस फोन में बहुत से AI fetures भी दिए गए हैं। जिससे ये फोन प्रीमियम सेगमेंट का एक अच्छा ऑप्शन बनता है। अगर आप भी किसी प्रीमियम फोन की तलाश में थे, तो ये अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Tecno Pop X लॉन्च: बजट फोन में मिला Walkie-Talkie Calling फीचर, बिना नेटवर्क भी कर सकेंगे कॉल
- Vivo X300 FE लॉन्च, नई टेक्नोलॉजी और फ्लैगशिप चिपसेट के साथ पेश हुआ स्मार्टफोन
- Motorola Edge 60 Fusion हुआ सस्ता, अब कम कीमत में मिलेगा पॉपुलर 5G स्मार्टफोन






















