क्या आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करना चाहते हैं, तो IDBI Bank Assistant Manager Recruitment 2026-27 एक मौका है। भारत में पब्लिक सेक्टर बैंक IDBI Bank Ltd. ने अपने विभिन्न ब्रांचेज और ऑफिस में Assistant Manager (Grade ‘A’) के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के जरिए से बैंक कुल 200 पदों को भरेगा। यह भर्ती योग्य और एक्सपीरियंस रखने वाले उम्मीदवारों को नौकरी का मौका देती है।
Assistant Manager पद पर होगी भर्ती
अगर बात करें IDBI Bank के Assistant Manager (Grade ‘A’) पद के लिए क्या योग्यता चाहिए होगी और कौन लोग इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकेंगे, तो इसके लिए बैंक ने कुछ शर्तें रखी हैं जो लोग उन शर्तों को पूरा करेंगे वाली आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के उम्मीदवारों 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। शिक्षा की बात करने तो उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से Bachelor’s Degree पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास बैंकिंग या इंश्योरेंस सेक्टर में कम से कम 2 साल का एक्सपीरियंस भी मांगा गया है।

क्या मिलेगी सैलरी
Assistant Manager (Grade ‘A’) पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों को ₹36,000 से ₹63,840 के बीच सैलरी दी जाएगी। यह सैलरी 17 साल के स्केल के हिसाब से तय की गई है। इस पद पर चुने गए उम्मीदवार को कहीं भी भारत में नौकरी का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही, बैंक की सभी सुविधाएँ और ग्रोथ ऑप्शन इस पद के साथ होंगे।
अगर सलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो IDBI Bank में Assistant Manager पद के लिए उम्मीदवारों का चयन Online Test, Document Verification, Personal Interview और Pre-Recruitment Medical Test के माध्यम से किया जाएगा। जो उम्मीदवार इन सभी चरणों को पास कर लेंगे वो इस भर्ती के हकदार होंगे।
कैसे करें अप्लाई
जो लोग IDBI Bank Assistant Manager भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वो IDBI Bank के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा उन उम्मीदवारों को SC/ST/PwBD कैटेगरी से होने पर ₹250 (Intimation Charges) की फीस देनी होगी। जबकि किसी दूसरी कैटगरी से होने पर ₹1050 (Application Fee + Intimation Charges) जमा करनी होगी।

इस फीस को ऑनलाइन Debit/Credit Card, Net Banking जैसे ऑप्शंस से जमा किया जा सकेगा। जो लोग इस भर्ती के अप्लाई करना चाहते हैं, वो 19 मार्च 2026 तक इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ये आवेदन करने की आखिरी तिथि है जिसके बाद किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
इन्हें भी पढ़ें:
- Kia Sorento: लग्जरी फीचर्स और 7-सीटर स्पेस के साथ आने वाली प्रीमियम SUV, मिलेगी मात्र इतने में
- itel Zeno 100 भारत में लॉन्च, ₹8,000 से कम कीमत में 5000mAh बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन
- CAIIB Exam Date 2026: देखिए परीक्षा की तारीख़ और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी























