OnePlus 15T जल्द हो सकता है लॉन्च, 7,500mAh बैटरी और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से होगा लैस

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

स्मार्टफोन बाजार में लगातार नए-नए फीचर्स वाले फोन लॉन्च हो रहे हैं और इसी तरफ बढ़ते हुए OnePlus अपने नए आने वाले फोन OnePlus 15T को लेकर एक बार फिर से सामने आया है। हाल ही में इस फोन को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर लिस्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसमें 7,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ साथ दमदार प्रोसेसर और शानदार कैमरा सेटअप भी देगी।

OnePlus 15T की Geekbench लिस्टिंग ने खोले बड़े राज

हाल ही में OnePlus 15T को Geekbench पर मॉडल नंबर OnePlus PLZ110 के साथ देखा गया है। इस लिस्टिंग से फोन के परफॉर्मेंस से जुड़ी कई अहम जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स का कहना है कि इस स्मार्टफोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 3,669 पॉइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,740 पॉइंट्स का स्कोर हासिल किया है।

OnePlus 15T

यह स्कोर बता रहे हैं कि फोन काफी दमदार परफॉर्मेंस देने वाला है। खास बात यह है कि इसमें लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो आने वाले समय के सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट्स में से एक माना जा रहा है। इसके साथ फोन में 16GB तक रैम भी मिल सकता है।

फ्लैट डिस्प्ले के साथ मिलेगा प्रीमियम डिजाइन

कंपनी के प्रेसिडेंट Li Jie ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट के जरिए इस फोन के डिस्प्ले से जुड़ी जानकारी साझा की है। इसके हिसाब से OnePlus 15T में 6.32-इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा, जो चारों तरफ स्लिम बेजेल्स के साथ आएगा। फोन के डिस्प्ले में राउंडेड कॉर्नर और प्रीमियम डिजाइन देखने को मिल सकता है, जिससे इसका लुक काफी अट्रैक्टिव हो सकता है। इसके अलावा इसमें अपग्रेडेड 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। यह फीचर फोन को और ज्यादा प्रीमियम बनाता है।

अच्छे कैमरा सेटअप के साथ आएगा ये नया फोन

कैमरे के मामले में भी ये फोन काफी अच्छा परफॉर्म करेगा। इस मामले में भी OnePlus 15T काफी अच्छा साबित हो सकता है। रिपोर्ट के हिसाब से इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस फोन में 200 मेगापिक्सल या 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीदें हैं। इसके साथ ही फोन में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है। इसकी खास बात यह है कि इसमें LUMO पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की भी चर्चा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

OnePlus 15T

बड़ी बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

यह फोन बैटरी के मामले काफी एडवांस है इसमें ने 7,500mAh की बड़ी बैटरी आने की खबरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी इसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन में 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। सॉफ्टवेयर के मामले में भी OnePlus 15T लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आ सकता है। रिपोर्ट का कहना है कि यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च हो सकता है। इससे यूजर्स को नए फीचर्स और बेहतर सिक्योरिटी अपडेट्स मिल सकते हैं।

इसके लॉन्च को। लेकर अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई है, लेकिन लगातार सामने आ रही रिपोर्ट्स से यह पता चलता है कि कंपनी जल्द ही इसे बाजार में पेश कर सकती है। अगर इसकी लीक और रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो यह स्मार्टफोन प्रीमियम सेगमेंट में अच्छा ऑप्शन बन सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You