Gold Price in India Today: सोने के दाम में फिर उछाल, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड का ताज़ा रेट

Updated on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

India में Gold सिर्फ एक धातु नहीं बल्कि यहां की खास परम्परा से भी जुड़ा है। इसी के साथ इसे शादी शादी-विवाह से लेकर इन्वेस्ट तक इस्तेमाल किया जाता है। इन्हीं सभी वजह से लोग Gold Price in India पर नज़र रखते हैं। ताकि सोने के ट्रेंड के हिसाब से गोल्ड में इनवेस्ट कर सकें।

आज Gold Rate क्या है?

अगर बात करें आज की तो आज भारत में 24 कैरेट गोल्ड का रेट ₹16,364 प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹15,000 प्रति ग्राम दर्ज की गई है। वहीं 18 कैरेट सोना ₹12,273 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। अगर देखा जाए तो कल सोने में गिरावट देखी गई थी और कीमतें बढ़ती हुई दिखाई दी हैं। इसके बाद सोने के नए दाम सामने आए हैं। जो इस तरह से हैं:

24 कैरेट गोल्ड 

• 1 ग्राम – ₹16,364

• 8 ग्राम – ₹1,30,912

• 10 ग्राम – ₹1,63,640

• 100 ग्राम – ₹16,36,400

Gold prices have jumped

22 कैरेट गोल्ड

• 1 ग्राम – ₹15,000

• 8 ग्राम – ₹1,20,000

• 10 ग्राम – ₹1,50,000

• 100 ग्राम – ₹15,00,000

18 कैरेट गोल्ड 

• 1 ग्राम – ₹12,273

• 8 ग्राम – ₹98,184

• 10 ग्राम – ₹1,22,730

• 100 ग्राम – ₹12,27,300

देश के बड़े शहरों में आज का सोने के दाम

आज भारत के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत थोड़ी बहुत अलग हो सकती है। आज चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड ₹16,418 प्रति ग्राम और 22 कैरेट ₹15,050 प्रति ग्राम है। वहीं मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड ₹16,364 और 22 कैरेट ₹15,000 के आसपास बना हुआ है।

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड ₹16,380 प्रति ग्राम और 22 कैरेट ₹15,015 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। इसके अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और केरल जैसे शहरों में भी सोने की कीमत लगभग इसी स्तर पर चल रही है। शहरों के हिसाब से यह फर्क टैक्स, ट्रांसपोर्ट और स्थानीय मांग के वजह देखने को मिलता है।

पिछले 10 दिनों में सोने के दाम का ट्रेंड

अगर पिछले 10 दिनों के गोल्ड प्राइस पर नजर डालें तो इसमें लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 7 मार्च 2026 को 24 कैरेट गोल्ड ₹16,364 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है, जो पिछले दिन के मुकाबले ₹251 ज्यादा है। इससे पहले 6 मार्च को सोना ₹16,113 और 5 मार्च को ₹16,288 के आसपास था।

Gold prices have jumped

मार्च की शुरुआत में सोने की कीमतें थोड़ी ज्यादा थीं और 1 मार्च को 24 कैरेट गोल्ड ₹17,309 प्रति ग्राम तक पहुंच गया था। इसके बाद बाजार में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन अब फिर से कीमतों में तेजी दिख रही है। इस तरह का उतार-चढ़ाव सोने के बाजार में आम बात है और यह कई आर्थिक वजहों से अक्सर देखा जाता है।

अगर देखा जाए तो आज के ट्रेंड में Gold Price बढ़ते हुए दिखाई दिए हैं जबकि कल कीमतों में गिरावट देखी गई थी। अंदाजा है कि आगे भी सोने के दाम बढ़ते हुए नज़र आएंगे। इसीलिए जो लोग इन्वेस्ट करना चाहते हैं, सोच समझ कर फैसला करें और अपनी आस पास की मार्केट में एक बार रेट जरूर कन्फर्म कर लें।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You