Oppo का एक शानदार स्मार्टफोन जिसे कंपनी ने जनवरी 2026 में लॉन्च किया था उस पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। इस डिस्काउंट की वजह से ये Oppo Reno 15 Pro 5G को 14,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस फोन में कंपनी ने काफी प्रीमियम फीचर्स दिए हैं, जिससे ये फोन प्रीमियम सेगमेंट में आता है।
शानदार डिस्काउंट ऑफर डिटेल
जब कंपनी ने Oppo Reno 15 Pro 5G को लॉन्च किया था तब इसका MRP ₹74,999 था। लेकिन अब Croma जैसे रिटेल स्टोर में इसे 9.33% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। इसका मतलब है कि फोन की कीमत ₹67,999 रह जाती है। इस डिस्काउंट की वजह से आप अभी इस हाई-एंड फोन को कम कीमत में खरीद सकते हैं। आपको ये बात याद रखनी चाहिए कि ये ऑफर सिर्फ लिमिटेड टाइम के लिए बाद में इसकी कीमत फिर से ज्यादा हो सकती है।

इस फोन पर इस ऑफर के अलावा कुछ बैंक ऑफर भी हैं, जिनमें IDFC, SBI, YES और KOTAK बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 9 महीने या 24 महीने की लो-कॉस्ट EMI पर 10% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलता है। यानी अगर आप Reno 15 Pro 5G ko खरीदने के लिए इन बैंक ऑफर का फायदा उठाते हैं तो ₹6,800 तक अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। इस तरह कुल मिला कर इस फोन पर ₹14,000 का डिस्काउंट मिल रहा है।
Oppo Reno 15 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन
Oppo Reno 15 Pro 5G में 6.78 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और एडेप्टिव रिफ्रेश सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की क्वालिटी वीडियो और गेमिंग के लिए बेहतरीन है। इसके अलावा फोन में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। पावर के लिए यह MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट पर रन करता है। फोन में Android 16 आउट ऑफ द बॉक्स मिलता है।
डिजाइन की बात करने तो इस फोन को प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया गया है। Oppo Reno 15 Pro 5G का स्टाइलिश लुक और स्लिम बॉडी इसे हर किसी के लिए अट्रैक्टिव बनाते हैं। इस फोन के बैक में ग्लास फिनिश और फ्रंट में बड़ी स्क्रीन देखने के लिए मिलती है। जिसकी वजह से फोन को शानदार लुक मिलता है, जो। लोगों का ध्यान अपनी और खींचता है।

200MP का दमदार कैमरा
कंपनी ने Oppo Reno 15 Pro 5G में जो कैमरा सेटअप दिया है वो इसके कैमरे को मार्केट में सबसे अलग बनाता है। इस फोन में 200MP का मेन कैमरा दिया गया है, इसके साथ 50MP + 50MP के दो और सेंसर हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसका फ्रंट और बैक कैमरा हाई क्वालिटी फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए काफी अच्छे हैं।
बैटरी और चार्जिंग फीचर्स की बात करें तो Oppo Reno 15 Pro 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। यह फोन 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है और SUPERVOOC Flash Charge सपोर्ट करता है। इसके अलावा इस फोन में IP69 रेटिंग है, जिस वजह से फोन पानी और धूल से सैफ रहता है।
क्यों है यह ऑफर खास?
Oppo Reno 15 Pro 5G का 200MP कैमरा, बड़ी बैटरी, और शानदार डिस्प्ले इसे हाई-एंड फोन बनाते हैं। अभी यह फोन 14,000 रुपये तक सस्ते में मिल रहा है, जो इसको खरीदने का सबसे सही मौका है। अगर आप हाई-क्वालिटी कैमरा और दमदार फीचर्स वाला फोन चाहते हैं, तो यह ऑफर आपके लिए परफेक्ट है। आप इस फोन को आप Croma, Flipkart और अन्य ऑनलाइन रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Lava Bold 2 5G लॉन्च अपडेट: बजट 5G स्मार्टफोन में मिलेगी हाई‑परफॉर्मेंस और शानदार बैटरी
- Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च, 10,001mAh टाइटन बैटरी और सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ
- Maruti Suzuki e-Vitara: दमदार रेंज और एडवांस फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक SUV, जानिए कीमत





















