अगर आप एक स्मार्टफोन फोन खरीदना चाहते हैं, तो ये मौका अच्छा है क्योंकि इस टाइम iQOO का पॉपुलर फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15R इस समय Amazon पर बड़े डिस्काउंट के साथ देखा गया है। इस डिस्काउंट की वजह से इस फोन को₹13,000 तक सस्ता खरीदा जा सकता है। जिस वजह से डील काफी अट्रैक्टिव लगती है। आइए इसकी ज्यादा डिटेल इसी आर्टिकल में देखते हैं।
Amazon पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, कीमत हुई कम
iQOO हमेशा से अपने फोंस के। लिए पॉपुलर रहा है। इस फोन को कंपनी 24 फरवरी 2026 को लॉन्च कर चुकी थी। इसके अलावा iQOO 15R Smartphone की पहली सेल 3 मार्च 2026 से शुरू हुई थी। लॉन्च के बाद ये फोन अपने फीचर्स और परफॉर्मेंस की वजह से काफी मशहूर भी हुआ था जिसके बाद अब कंपनी इस पर अच्छा डिस्काउंट भी दे रही है।

अगर बात कीमत की करें तो लॉन्च के वक्त iQOO 15R का MRP 53,999 रुपये रखा गया था। लेकिन क्योंकि अब Amazon पर इस समय इसे करीब 17% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है इसलिए डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत घटकर लगभग 44,998 रुपये हो गई है। इसका मतलब है सिर्फ Amazon ऑफर की वजह से ही यह फोन लगभग 9,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।
बैंक ऑफर से मिलेगा और फायदा
बताया जा रहा है कि Amazon की इस डील की वजह से सिर्फ कीमत में कम ही नहीं हुई है, बल्कि बैंक ऑफर का फायदा भी मिल रहा है। अगर आप इस फोन को चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं, तो आपको लगभग ₹4,000 की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। ये बैंक ऑफर सिर्फ लिमिटेड टाइम के लिए है। अगर देखा जाए तो इस फोन पर कुल 14,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है बैंक ऑफर्स के साथ में।
7600mAh बैटरी के साथ जबरदस्त पावर
अगर बात करें बैटरी फीचर्स की तो iQOO 15R में कंपनी ने 7600mAh की बड़ी बैटरी दी है। इस बैटरी को 100W फ्लैशचार्ज सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें बाईपास चार्जिंग फीचर भी मिलता है, जिससे गेमिंग करते समय फोन ज्यादा गर्म नहीं होता और बैटरी पर भी कम दबाव पड़ता है।
परफॉर्मेंस के। मामले में भी ये फोन काफी पावरफुल दिखाई दिया है। क्योंकि iQOO 15R में कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो लेटेस्ट और पावरफुल चिपसेट में से एक माना जाता है। इस प्रोसेसर से फोन की स्पीड और परफॉर्मेंस दोनों ही बेहतर बना रहता है। इसके अलावा फोन में Q2 डेडिकेटेड गेमिंग चिप भी दी गई है। यह खास चिप गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए बनाई गई है।
शानदार डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन
डिस्प्ले और डिजाइन के। मामले में भी ये फोन काफी प्रीमियम नजर आता है। इस फोन में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1260 x 2750 पिक्सल है, जो क्लियर और शार्प विजुअल्स देता है। इसके साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिस वजह से फोन काफी अच्छा और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। इसके अलावा इस फोन की डिस्पले में 5000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस भी दी गई है।

इस फोन में फोटोग्राफी का लेवल भी काफी अच्छा है। iQOO 15R में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट दिया गया है। इसी के साथ इस फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है। इसके फ्रंट कैमरे के रूप में कंपनी ने 32 मेगापिक्सल का कैमरा जोड़ा है। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो ये अपनी खूबियों की वजह से एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Oppo Reno 15 Pro 5G पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, ₹14,000 तक कम हुई कीमत
- JKSSB में 390 पदों पर निकली बंपर भर्ती, Stock Assistant सहित कई पोस्ट शामिल
- Yamaha XSR 155: रेट्रो लुक और दमदार इंजन वाली स्टाइलिश बाइक, मिलेगी मात्र इतने में






















