नौकरी तलाश करने वालों के लिए MPESB ने Group-5 Staff Nurse, Paramedical Staff और इस जैसे दूसरे पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती कुल 291 पदों के लिए निकाली गई है, जिसके लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं और 27 मार्च 2026 तक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।
किन पदों पर होगी नियुक्ति?
MPESB Group-5 Recruitment 2026 के तहत विभाग ने Staff Nurse, Pharmacist, Lab Technician, Dresser, Dental Technician, Compounder और अन्य Paramedical जैसे पदों को भरने का ऐलान किया है। यह भर्ती कुल 291 पदों पर मध्य प्रदेश के अलग-अलग सरकारी मेडिकल कॉलेज और विभागों के लिए निकाली गई है।

इस भर्ती के जरिए जिन लोगों को चुना जाएगा, उन्हें बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज विदिशा, ESIC सेवाएं इंदौर, ग्वालियर मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, रतलाम मेडिकल कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थानों में नौकरी का मौका मिलेगा। यह भर्ती खासतौर पर मेडिकल सपोर्ट स्टाफ की जरूरत को पूरा करने के लिए जारी की गई है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए वही लोग आवेदन कर सकते हैं जो किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं + 12वीं यानी हाई स्कूल पास होंगे और यह कक्षाएं उन्होंने Biology, Chemistry और Physics जैसे सब्जेक्ट के साथ पास की होंगी। इसके अलावा, अलग-अलग पदों के हिसाब से Diploma, Degree या Certificate होना भी जरूरी हो सकता है। Staff Nurse पद के लिए उम्मीदवार के पास GNM या Nursing Diploma और Nursing Council Registration होना जरूरी है, जबकि Pharmacist पद के लिए Pharmacy Degree या Diploma या MP Pharmacy Council Registration जरूरी है।
वहीं Dental Technician और दूसरे पदों के लिए उनसे जुड़ी डिग्री होना जरूरी है। इसकी ज्यादा डिटेल आपको ऑफिशियल नोटिफिकेशन में मिल जाएगी, इसलिए आवेदन से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। अगर बात करें MPESB Group-5 Recruitment 2026 की उम्र सीमा की, तो उम्मीदवार की कम से कम उम्र 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 40 साल होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में नियमानुसार छूट मिल सकती है।
सैलरी कितनी मिलेगी?
अगर आपको इस भर्ती के लिए चुन लिया जाता है तो आपको पदों के हिसाब से सैलरी मिलेगी। यह सैलरी ₹15,500 से लेकर ₹51,300 प्रति माह तक हो सकती है, जो पद के अनुसार तय होगी। इस भर्ती में Level-1 से लेकर Level-7 तक अलग-अलग पद शामिल हैं। क्योंकि यह एक सरकारी नौकरी है, इसलिए उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी के साथ अच्छा करियर ग्रोथ भी मिलेगा।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
MPESB Group-5 Paramedical Recruitment 2026 में उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा, तभी वे इस नौकरी का हिस्सा बन सकेंगे। इस भर्ती के Selection Process में सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद उम्मीदवारों को मेरिट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा। योग्य उम्मीदवारों का चयन अंतिम मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन फीस कितनी है?
आवेदन फीस सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹500 तय की गई है, जबकि SC, ST, OBC, EWS और PwD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹250 फीस रखी गई है। आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। उम्मीदवार Debit Card, Credit Card, Net Banking और MP Online कियोस्क के जरिए फीस जमा कर सकते हैं।
जैसा कि हमने ऊपर बताया, इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 मार्च 2026 तय की गई है। इसलिए उम्मीदवार इस तारीख को ध्यान में रखते हुए पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ें और उसके बाद आवेदन करें। यह भर्ती न सिर्फ आपको अच्छी सैलरी दिलाएगी बल्कि अच्छा करियर ग्रोथ भी प्रदान करेगी।
इन्हें भी पढ़ें:
- IDBI Bank Recruitment 2026 शुरू, Junior Assistant Manager के पदों पर निकली बंपर भर्ती
- Xiaomi Pad 8 लॉन्च होते ही हुआ पॉपुलर, स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल यूज़र्स के लिए बना खास
- AAI Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 22 मार्च तक भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म























