IDBI Bank Recruitment 2026 शुरू, Junior Assistant Manager के पदों पर निकली बंपर भर्ती

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

क्या आप बैंक में नौकरी ढूंढ रहे हैं तो IDBI Bank Recruitment 2026 के तहत Junior Assistant Manager Grade ‘O’ के पदों पर भर्ती की जा रही है। बैंक इन पदों पर बड़ी संख्या में नियुक्ति करेगा। बैंक सेक्टर में करियर बनाने का सपना देखने वालों के लिए यह अच्छा मौका है। अगर आप भी Graduate पास हैं तो यह भर्ती आपके लिए हो सकती है। इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू किए जा चुके हैं और इसकी आखिरी तिथि 29 मार्च 2026 तय की गई है।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

IDBI Bank JAM Recruitment 2026 के जरिए बैंक Junior Assistant Manager Grade ‘O’ के कुल 1100 पदों को भरेगा। जिन उम्मीदवारों को चुना जाएगा उन्हें भारत के अलग-अलग राज्यों और जोनों में नौकरी मिलेगी जैसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, राजस्थान। इसके अलावा भी कई राज्य हैं जहां यह वैकेंसी जारी की गई है। इसकी लिस्ट देखने के लिए आपको Official Website पर जाकर JAM Recruitment 2026 के Official Notification को पढ़ना चाहिए।

योग्यता क्या होनी चाहिए?

अगर बात की जाए IDBI Bank JAM Recruitment 2026 की तो इसके लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से Bachelor’s Degree पास होना चाहिए। अगर आप General, OBC और EWS वर्ग से हैं तो आपके कम से कम 60% अंक होने चाहिए, लेकिन अगर आप SC, ST और PwBD उम्मीदवार हैं तो 55% अंक होना जरूरी है। इसके अलावा कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना भी जरूरी है।

IDBI Bank Recruitment 2026

भर्ती के लिए बात करें कि क्या उम्र सीमा तय की गई है तो यह कम से कम 20 साल होनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा 25 साल हो सकती है। लेकिन अगर आप आरक्षित वर्ग से हैं तो आपको सरकारी नियमों के हिसाब से 5 से 10 साल की छूट मिल सकती है। यह छूट आपके वर्ग के आधार पर दी जाएगी।

सैलरी कितनी मिलेगी?

अगर बात करें IDBI Bank Recruitment 2026 में चुने गए उम्मीदवारों को क्या सैलरी मिलेगी, तो Junior Assistant Manager पद के लिए उम्मीदवार को लगभग ₹6.14 लाख से लेकर ₹6.50 लाख सालाना सैलरी पैकेज मिलेगा। यह सैलरी शुरुआती Basic Pay है। आप कह सकते हैं कि उम्मीदवार को इस भर्ती के तहत हर महीने ₹36,000 से लेकर ₹63,840 तक की सैलरी मिल सकती है।

सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो यह कई चरणों में पूरा होगा, जिसके लिए सबसे पहले उम्मीदवार को एक Exam क्लियर करना होगा। जो लोग इस Exam में पास होंगे उन्हें Document Verification, Personal Interview और Pre-Recruitment Medical Test के लिए बुलाया जाएगा। जो लोग इन सभी चरणों को पास कर देंगे उन्हें इस भर्ती का योग्य उम्मीदवार माना जाएगा।

आवेदन शुल्क कितना है?

इस भर्ती के लिए जो लोग आवेदन करेंगे उन्हें आवेदन फीस भी देनी होगी। यह फीस कैटेगरी के हिसाब से उम्मीदवारों को देनी होगी। General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1050 की फीस देनी होगी, जबकि SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए यह फीस ₹250 तय की गई है। इस फीस को भी ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। ऑनलाइन जमा करने के लिए आप Debit Card, Credit Card या Net Banking का इस्तेमाल कर सकते हैं।

IDBI Bank Recruitment 2026

इस तरह अगर देखा जाए तो बैंक में अपना करियर बनाने वाले लोगों को यह भर्ती अच्छा मौका दे रही है। अगर आपको लगता है कि आप इसकी सभी शर्तों को पूरा करते हैं तो IDBI Bank Recruitment 2026 आपके करियर के लिए अच्छा मौका हो सकती है।

उम्मीदवार IDBI Bank की Official Website पर जाकर Recruitment Section में Junior Assistant Manager (JAM) Recruitment लिंक खोलें। इसके बाद Online Application Form भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You