Cucumber Raita Recipe: खीरे का रायता एक बहुत ही स्वादिष्ट, ठंडा और हेल्दी साइड डिश है, जो खासकर गर्मियों में बहुत पसंद किया जाता है। यह खाने को हल्का और पचाने में आसान बनाता है। दही और खीरे का यह कॉम्बिनेशन शरीर को ठंडक देता है और स्वाद भी बढ़ाता है। Cucumber Raita एक पारंपरिक भारतीय डिश है, जिसमें दही, कद्दूकस किया हुआ खीरा और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। यह आमतौर पर पुलाव, बिरयानी या पराठे के साथ परोसा जाता है।

Ingredients for Cucumber Raita Recipe
- 1 कप ताज़ा दही
- 1 मध्यम आकार का खीरा (कद्दूकस किया हुआ)
- 1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 1/4 चम्मच काला नमक
- स्वादानुसार नमक
- 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- थोड़ा सा हरा धनिया (कटा हुआ)
How to Make Cucumber Raita
- खीरे को धोकर कद्दूकस कर लें।
- अगर खीरे में ज्यादा पानी हो तो हल्का निचोड़ लें।
- दही को एक बाउल में लेकर अच्छे से फेंट लें।
- फेंटी हुई दही में कद्दूकस किया हुआ खीरा डालें।
- इसमें स्वादानुसार नमक और काला नमक मिलाएं।
- भुना जीरा पाउडर डालें।
- बारीक कटी हरी मिर्च डालें (वैकल्पिक)।
- सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
- ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं और ठंडा-ठंडा परोसें।

Tips to Make Perfect Cucumber Raita
- हमेशा ताज़ा और ठंडा दही इस्तेमाल करें।
- खीरे का पानी निकालने से रायता ज्यादा पतला नहीं होगा।
- स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा सा चाट मसाला भी डाल सकते हैं।
- रायता परोसने से पहले कुछ देर फ्रिज में रख दें।
Health Benefits of Cucumber Raita
- शरीर को ठंडक देता हैं।
- पाचन को बेहतर बनाता हैं।
- गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाता हैं।
- हल्का और हेल्दी होता हैं।
यह भी देखें:-






















