OPPO A6 4G के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 7000mAh बैटरी बना सकती है इसे खास

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में OPPO भी अपना एक नया फोन लेकर आ रहा है। कंपनी ने बताया है कि अगला आने वाला फोन OPPO A6 4G होगा, जो जल्दी ही भारत में आने वाला है। लॉन्च से पहले से कुछ फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे पता लगता है कि यह अच्छे फोनों की लिस्ट में शामिल है। बताया जा रहा है कि इस फोन में कंपनी ने 7000mAh की बैटरी दी है और साथ में 256GB storage जैसे फीचर्स भी जोड़े हैं। चलिए देखते हैं यह फोन किन फीचर्स से लैस है।

7000mAh की बड़ी बैटरी

स्मार्टफोन की अच्छी खासियतों में एक बड़ी बात इसकी बड़ी बैटरी है, क्योंकि इसमें 7000mAh battery देखने के लिए मिलती है। इसी के साथ OPPO A6 4G को 45W Super Fast Charging का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप इसे जल्दी ही चार्ज कर सकते हैं। कुछ खबरों में बताया जा रहा है कि इस बैटरी को आप दो दिन तक चला सकते हैं, लेकिन यह आपके इस्तेमाल करने के तरीके पर भी निर्भर करता है।

OPPO A6 4G

वीडियो और गेमिंग का मजा होगा डबल

OPPO A6 4G में आने वाली डिस्प्ले वीडियो और गेमिंग के मजे को दुगना कर देती है, क्योंकि इसमें 6.75-inch का बड़ा HD+ display देखने के लिए मिलता है, जिससे आप बड़ी स्क्रीन का अच्छा एक्सपीरियंस ले सकते हैं। इसका रेजोल्यूशन 720×1570 pixels बताया जा रहा है और इसमें 120Hz refresh rate मिलने की बात भी सामने आई है। इसके अलावा फोन में IPS LCD panel भी दिया गया है और इसकी peak brightness 1125 nits तक बताई जा रही है।

प्रोसेसर की बात करें तो OPPO A6 4G में Qualcomm Snapdragon 685 processor मिलता है। यह Octa-core 6nm fabrication पर आधारित है, जिससे फोन बैटरी बचाने के साथ काफी अच्छा परफॉर्म करता है। खास बात यह है कि इस फोन में 6GB RAM भी मिलती है, जिससे ऐप्स तेजी से खुलते हैं और फोन को रोजाना इस्तेमाल करना काफी अच्छा महसूस कराता है।

50MP कैमरा का कमाल! हर फोटो दिखेगी ज्यादा क्लियर

कैमरा सेक्शन की तरफ जब हम आते हैं तो OPPO A6 4G में 50MP + 2MP dual rear camera setup मिलता है। यह कैमरा सेटअप अच्छी डिटेल के साथ नेचुरल फोटो क्लिक करने के लिए जाना जाता है। साथ ही इस फोन में AI camera features भी दिए गए हैं, जिसकी मदद से आप पोर्ट्रेट और नाइट फोटोग्राफी को नेक्स्ट लेवल तक कर सकते हैं।

OPPO A6 4G

सोशल मीडिया के लिए फोटो क्लिक करने वालों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है। डिजाइन की बात करें तो यह फोन लगभग 215 grams का सिंपल और मॉडर्न लुक के साथ आता है। इस फोन में Gorilla Glass protection भी मिलता है, जिससे स्क्रीन सेफ रहती है और सिक्योरिटी के लिए fingerprint sensor भी दिया गया है, जिससे आप जल्दी ही फोन को अनलॉक कर सकते हैं। इसमें Dual SIM का सेटअप दिया गया है और यह फोन लेटेस्ट Android पर आधारित होगा, हालांकि इसके बारे में ज्यादा खबरें सामने नहीं आई हैं।

ओवरऑल अगर देखा जाए तो क्योंकि यह एक upcoming smartphone है, इसीलिए अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन उम्मीद है कि यह बजट से मिड सेगमेंट के बीच में ही उतरेगा। अगर ऐसा होता है और इसमें यही सभी फीचर्स आते हैं, तो यह 4G फोन खरीदने वालों के लिए काफी अच्छा ऑप्शन बनेगा, क्योंकि इसमें 5G का ऑप्शन नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You