Shakarkand Halwa: व्रत के लिए खास शकरकंद हलवा बनाने की आसान रेसिपी

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Shakarkand Halwa: शकरकंद हलवा एक स्वादिष्ट और हेल्दी मिठाई है, जिसे खासतौर पर Navratri और व्रत के दिनों में बनाया जाता है। यह हलवा बनाने में आसान होता है और बहुत कम सामग्री में तैयार हो जाता है। शकरकंद (स्वीट पोटैटो) से बना यह हलवा स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होता है।

Shakarkand Halwa
Shakarkand Halwa

Ingredients For Shakarkand Halwa

  • शकरकंद – 3-4 (उबले हुए)
  • घी – 2 बड़े चम्मच
  • दूध – 1 कप
  • चीनी या गुड़ – ½ कप
  • इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • काजू – 8-10 (कटे हुए)
  • बादाम – 8-10 (कटे हुए)
  • किशमिश – 1 बड़ा चम्मच

Preparation Method

  • सबसे पहले शकरकंद को उबाल लें और ठंडा होने पर उनका छिलका उतारकर अच्छे से मैश कर लें।
  • अब एक कढ़ाही में घी गरम करें और उसमें कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश डालकर हल्का सा भून लें। इन्हें निकालकर अलग रख लें।
  • उसी कढ़ाही में मैश किया हुआ शकरकंद डालें और मध्यम आंच पर 4–5 मिनट तक भूनें, ताकि इसका कच्चापन खत्म हो जाए।

Cooking Process

  • अब इसमें दूध डालें और अच्छे से मिलाएं, इसे धीमी आंच पर पकने दें जब तक मिश्रण थोड़ा गाढ़ा न हो जाए।
  • इसके बाद इसमें चीनी या गुड़ डालें और लगातार चलाते रहें, जब हलवा कढ़ाही छोड़ने लगे, तब इसमें इलायची पाउडर और भूने हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें।
  • हलवे को 2–3 मिनट और पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।

Shakarkand Halwa

Health Benefits

  • शकरकंद फाइबर और विटामिन से भरपूर होता हैं।
  • यह पाचन के लिए अच्छा होता हैं।
  • व्रत में ऊर्जा देने वाला भोजन हैं।
  • इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता हैं।

Tips for Best Taste

  • हलवे को धीमी आंच पर पकाएँ।
  • गुड़ डालने से स्वाद और हेल्दी हो जाता हैं।
  • ज्यादा क्रीमी टेक्सचर के लिए थोड़ा और दूध डाल सकते हैं।
  • ताजे शकरकंद का इस्तेमाल करें।

यह भी देखें:-

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You