Vivo aaj अपनी अपनी V-सीरीज में नया स्मार्टफोन Vivo V70 FE पेश किया है। इस फोन कई बड़ी खासियतों के साथ लॉन्च किया गया है। अगर बात करने इसके हाइलाइट्स की तो इसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा 7000mah की बड़ी बैटरी और नया एंड्रॉयड सिस्टम शामिल है। आइए देखते हैं इसे इसके अलावा और क्या खासियतें हैं।
Vivo V70 FE Price और Availability
सबसे हम बात करेंगे उसकी कीमत की Vivo V70 FE की कीमत इसके स्टोरेज वेरिएंट के हिसाब से थोड़ी अलग-अलग है जैसे अगर आप इसका 8GB + 128GB वाला वेरिएंटखरीदतेहैं, तो इसकी कीमत लगभग ₹37,999 है। जबकि इसके 8GB + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत₹40,999 और 12GB + 256GB वाला वेरिएंट ₹44,999 में मिल रहा है।
अगर इस फोन के कलर ऑप्शंस की बात करें तो इसे आप नॉर्दर्न लाइट्स पर्पल और मॉनसून ब्लू कलर में खरीद सकते हैं। कंपनी ने बताया है कि इसकी बिक्री 9 अप्रैल 2026 से शुरू हो जाएगी। इसके के लिए प्री ऑडर आज से ही शुरू हो चुके हैं यानी आज से ही आप इसे अमेजन, फ्लिपकार्ट, Vivo इंडिया ई-स्टोर और ऑफलाइन स्टोर्स से बुक कर सकते हैं।

डिस्प्ले और डिज़ाइन
चलिए अब इसके डिजाइन की सभी खूबियों पर एक नज़र डालते हैं। Vivo V70 FE में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 × 1260 पिक्सल है और ये 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस दे सकता है। इस डिस्प्ले को डायमंड शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ पेश किया गया ताकि इसकी सेफ्टी बनी रहे।
फोन के डिजाइन की बात करें तो ये काफी स्लिम और प्रीमियम लुक के साथ आता है। इसका वज़न 200-202 ग्राम के आस पास बताया जा रहा है। रेटिंग की बात करें तो इसको कंपनी ने IP68 + IP69 रेटिंग से लैस बनाया है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
चलिए अब देखते हैं Vivo V70 FE के परफॉर्मेंस को बेहतर करने के लिए कंपनी इसमें कौनसा प्रोसेसर दे रही। रिपोर्टके हिसाब से इसमें 2.5GHz ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो 4nm प्रोसेसर दिया गया है। GPU के तौर पर माली-G615 MC2 मौजूद है। फोन में 8GB या 12GB LPDDR5 RAM और 128GB / 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है।
यह फोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इसमें हाई-रिफ्रेश डिस्प्ले और अच्छा प्रोसेसर मिलता है, जिसकी वजह से ये काफी बढ़िया एक्सपीरियंस देता है।
बैटरी और चार्जिंग
Vivo V70 FE के बैटरी सेक्शन किन्नौर आए तो इसका ये हिस्सा इसकी एक बड़ी खासियतों में से है क्योंकि इसमें 7000mAh की बैटरी देखी जा सकती है। यह 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे फोन कम समय में पूरी तरह चार्ज हो जाएगा। इन सब के अलावा इसमें अच्छी सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

कैमरा फीचर्स
अब अगर कैमरे फीचर्स की बात करने तो Vivo V70 FE में रियर कैमरा सेटअप बेहद दमदार है इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो f/1.88 अपर्चर + OIS के साथ आता है।
इसके अलावा इसमें 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ आएगा। फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP आई ऑटोफोकस कैमरा मिलता है। इसमें आपको f/2.0 मिलता है। ये कैमरा सेटअप खास तौर पर हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए जाना जाता है।
ये एक 5g फोन है अगर आप को लगता है ये आपके बजट के हिसाब से है, तो आप इसे खरीद सकते हैं, इसकी बिक्री 9 अप्रैल से शुरू हो रही है। ये V-सीरीज का एक प्रीमियम स्मार्ट फोन जिस में यूजर्स को नए फीचर्स के साथ हाई क्वालिटी एक्सपीरियंस भी मिलेगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- Honor X80i लॉन्च अपडेट: प्रीमियम डिस्प्ले और स्मार्ट फीचर्स के साथ हुआ रिलीज
- Hyundai Creta N Line Manual: स्पोर्टी लुक और दमदार परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बिनेशन
- Gold Price Update: यहां देखें आज के ताज़ा रेट्स और मार्केट का हाल






















