Oppo A6s Pro लॉन्च के बाद मिड-रेंज मार्केट में बढ़ी हलचल, फीचर्स जानकर हो जाएंगे हैरान

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

अगर आप एक स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसकी कीमत 30,000 से 40,000 रुपये के बीच हो, तो Oppo ने एक नया फोन लॉन्च किया है। Oppo A6s Pro, जो आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

कंपनी ने इसे अभी चीन के बाजार में लॉन्च किया है, लेकिन उम्मीद है कि इसे जल्द ही भारत में भी पेश किया जाएगा। यह फोन काफी दमदार फीचर्स के साथ आता है। इसमें बड़ी बैटरी के साथ हाई क्वालिटी कैमरा भी मिलता है, जो इसकी बड़ी खासियतों में शामिल है।

Oppo A6s Pro की कीमत कितनी है?

कीमत की बात करें तो क्योंकि अभी यह फोन चीन में लॉन्च किया गया है, इसलिए Oppo A6s Pro को वहां कई स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया गया है ताकि यूजर अपने हिसाब से मॉडल चुन सके।

इसके 8GB RAM + 128GB Storage वाले वेरिएंट की कीमत 2199 Yuan है, जो भारतीय रुपये में करीब ₹29,998 बैठती है। इसके अलावा 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट 2399 Yuan यानी करीब ₹32,727 का है। इसी तरह 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट 2699 Yuan यानी करीब ₹36,819 का है और 12GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट 2999 Yuan यानी करीब ₹40,912 का है।

Oppo A6s Pro

डिस्प्ले में मिलेगा शानदार विजुअल एक्सपीरियंस

डिस्प्ले क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने इसमें 6.57 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दी है, जो बेहतरीन कलर और शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देने का दावा करती है। इस डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद हो जाती है।

वहीं 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस की वजह से तेज धूप में भी स्क्रीन अच्छी दिखाई देती है। Oppo A6s Pro में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप भी है जबरदस्त

अगर इसके कैमरा सेटअप की तरफ आएं, तो कंपनी ने अच्छी फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर भी मिलता है।

अच्छी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के बेहतर एक्सपीरियंस के लिए कंपनी ने 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी जोड़ा है, जिससे सोशल मीडिया के लिए फोटोग्राफी एक्सपीरियंस काफी अच्छा हो जाता है।

Oppo A6s Pro

7000mAh बैटरी बनेगी सबसे बड़ा हाइलाइट

स्मार्टफोन की बड़ी खासियतों में इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी भी है। इस रेंज में इतनी बड़ी बैटरी मिलना काफी खास माना जा रहा है। कंपनी ने इसके साथ 80W सुपर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है, जिससे इतनी बड़ी बैटरी भी कम समय में चार्ज की जा सकती है।

इस फोन को मजबूत बनाने पर कंपनी ने खास ध्यान दिया है जिसके लिए इसमें मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी दी गई है, जिससे यह ज्यादा मजबूत बनता है। इसके अलावा इसे कई सुरक्षा रेटिंग्स भी मिली हुई हैं। देखा जाए तो ये मिडरेंज सेगमेंट में यह एक अच्छा ऑप्शन बनकर उभरा है।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You