स्मार्टफोन मार्केट में Infinix एक बार फिर से अपने दमदार फोन के साथ लौट आया है। कंपनी ने इस बार अपना नया Infinix GT 50 Pro लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर गेमिंग के साथ हैवी यूज़ के लिए बनाया गया है। लॉन्च के बाद इस फोन के फीचर्स की वजह से यह फोन काफी चर्चा में आ चुका है। चलिए देखते हैं इस फोन में आपको क्या-क्या फीचर्स मिलने वाले हैं।
क्या होगी कीमत?
सबसे पहले बात करें इस फोन की कीमत की तो Infinix GT 50 Pro Price वेरिएंट के हिसाब से है। जैसे इसका 12GB + 256GB वाला वेरिएंट करीब ₹38,295 का है, वहीं इसका 12GB + 512GB वाला वेरिएंट ₹43,685 में मिल जाएगा। यह फोन 25 अप्रैल से इंडोनेशिया में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और उम्मीद है कि इसे जल्द ही दूसरी मार्केट्स के साथ भारतीय मार्केट में भी पेश किया जाएगा।
शानदार डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन
डिस्प्ले की तरफ आएं तो इसमें कंपनी ने काफी एडवांस डिस्प्ले दी है। Infinix GT 50 Pro Specifications के तहत इसमें 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। साथ ही इसमें Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है, जिससे फोन मजबूत और टिकाऊ बनता है।
फोन के परफॉर्मेंस को बढ़िया बनाने के लिए कंपनी ने इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर दिया है। Infinix GT 50 Pro में दिया गया यह प्रोसेसर हाई-एंड गेम्स और मल्टीटास्किंग को स्मूद बनाता है।
इसकी बैटरी की तरफ आएं तो Infinix GT 50 Pro में 6500mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलती है, जिसमें 45W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
कैमरे के मामले में भी दमदार
कैमरे के मामले में भी यह फोन काफी अच्छा नजर आता है। Infinix GT 50 Pro Camera सेटअप 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है।

वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलता है, जिससे अच्छी क्वालिटी की फोटो क्लिक की जा सकती है।
लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और लंबा अपडेट सपोर्ट
क्योंकि यह नया लॉन्च हुआ फोन है, इसलिए यह लेटेस्ट Android 16 पर बेस्ड XOS 16 के साथ आता है। कंपनी ने इस फोन के लिए 3 साल के Android अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट का भी वादा किया है।
अगर देखा जाए तो यह फोन सॉफ्टवेयर और फीचर्स के हिसाब से फ्यूचर-रेडी माना जा सकता है। अगर आपको नया फोन खरीदना है, तो आप इसके बारे में भी जरूर विचार कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: अब बिजली बिल की टेंशन खत्म, ऐसे उठाएं लाभ, जानिए कैसे
- लॉन्च से पहले Moto G87 को लेकर बड़ा खुलासा, 6 यूनिक कलर ऑप्शन में आ सकता है ये नया फोन
- Redmi Note 15 Pro+ Review: प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन






















