Vivo X500 Series, लीक्स में सामने आई प्रीमियम डिस्प्ले और नए फीचर्स की जानकारी

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

स्मार्टफोन कंपनी Vivo जल्द ही अपनी नई X500 सीरीज को लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज में Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max जैसे मॉडल देखने को मिल सकते हैं।

हाल ही में इस अपकमिंग लाइनअप को लेकर कई लीक्स सामने आए हैं, जिनसे इसके डिस्प्ले और फीचर्स की कुछ जानकारी मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज में 6.83-इंच तक की बड़ी स्क्रीन और 2K रिजॉल्यूशन वाला वेरिएंट शामिल हो सकता है।

साथ ही, सभी मॉडल्स में 144Hz रिफ्रेश रेट और 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्मीद है। चलिए सामने आए लीक्स पर एक नज़र डालें।

Vivo X500 सीरीज के डिस्प्ले की डिटेल लीक

चीनी टिपस्टर की एक नई पोस्ट के हिसाब से, Vivo X500 सीरीज में अलग-अलग स्क्रीन साइज देखने को मिल सकते हैं। हालांकि पोस्ट में मॉडल्स के नाम साफ नहीं बताए गए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि इस सीरीज में 6.37-इंच की LTPO फ्लैट स्क्रीन और 1.5K रिजॉल्यूशन वाला एक स्मार्टफोन शामिल होगा।

Vivo X500 Series

इसके अलावा, एक अन्य मॉडल में 6.85-इंच की बड़ी LTPO फ्लैट डिस्प्ले और 2K रिजॉल्यूशन मिलने की बात कही जा रही है। वहीं तीसरे मॉडल में 6.59-इंच की LTPS फ्लैट स्क्रीन और 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है।

टिपस्टर का कहना है कि इसके सभी मॉडल्स में 144Hz का हाई रिफ्रेश रेट मिलेगा, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद रहेगी। साथ ही, सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।

ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आएगा Pro Max मॉडल

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo X500 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें Sony का LYT-838 मेन सेंसर मिलने की उम्मीद है, जिसमें LOFIC टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और एक अपग्रेडेड अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिल सकता है।

Vivo X500 Series

दमदार बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर

Vivo X500 Pro Max में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जिससे अच्छा बैकअप मिलेगा। इसके साथ MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर मिलने की उम्मीदें है, जो हाई परफॉर्मेंस देंगी। वहीं, Vivo X500 में Dimensity 9600 चिपसेट और X500 Pro में भी Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर दिया जा सकता है।

लॉन्च टाइमलाइन और मुकाबला

रिपोर्ट्स के के हिसाब से, Vivo X500 सीरीज में तीन मॉडल — X500, X500 Pro और X500 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज को सितंबर 2026 में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। अगर ये सभी फीचर्स सही साबित होते हैं, तो यह सीरीज प्रीमियम सेगमेंट में Xiaomi 18 जैसी फ्लैगशिप सीरीज को कड़ी टक्कर दे सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You