Motorola Edge 70 Pro लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ होगा एंट्री

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एक नया फोन एंट्री देने वाला है। इस बार Motorola अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro को लेकर आएगा। इसे बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह इंडिया में लॉन्च किया जाएगा और कंपनी ने इसके कई अहम फीचर्स और लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है। इस फोन को मिडियम से प्रीमियम सेगमेंट के बीच में लॉन्च किया जाएगा। चलिए देखते हैं यह फोन किन खास फीचर्स के साथ आएगा।

भारत में कब लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Pro?

बताया जा रहा है कि Motorola Edge 70 Pro को इंडिया में 22 अप्रैल 2026 को लॉन्च किया जाएगा। इसे आप Motorola की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए खरीद पाएंगे। कंपनी ने Flipkart पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जिससे पता चलता है कि इसकी बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से की जाएगी।

Motorola Edge 70 Pro

डिस्प्ले और डिजाइन

अगर बात करें इसके डिजाइन और डिस्प्ले की तो Motorola Edge 70 Pro डिजाइन को बेहतर बनाने के लिए तीन कलर्स में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन प्रीमियम डिजाइन के साथ हाई क्वालिटी डिस्प्ले भी देगा, जिससे वीडियो देखने से लेकर गेम खेलने तक का एक्सपीरियंस काफी हाई लेवल हो जाएगा।

 

प्रोसेसर के रूप में इसमें 4nm MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर मिलेगा। यह फोन नए एंड्रॉयड सिस्टम Android 16 पर आधारित Hello UI पर काम करेगा। इसमें आपको 4,600 sq mm वेपर कूलिंग चैंबर भी मिलेगा। यह कॉम्बिनेशन फोन को हाई-परफॉर्मेंस मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए शानदार बना सकता है।

कैमरा फीचर्स

अगर बात करें कैमरा फीचर्स की तो अच्छी फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 70 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसी के साथ 50MP Ultra-Wide कैमरा और 50MP Front Camera ऑटोफोकस के साथ दिया जाएगा।

वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो इसमें आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 60fps के साथ कर सकते हैं। इसमें AI Camera Features भी शामिल किए जाएंगे ताकि फोटोग्राफी के लेवल को बढ़ाया जा सके।

बैटरी और चार्जिंग

Motorola Edge 70 Pro

अगर बात करें बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट की तो Motorola Edge 70 Pro में कंपनी ने 6500mAh की बड़ी बैटरी शामिल की है। साथ ही 90W TurboPower Fast Charging का सपोर्ट दिया गया है। इस बैटरी को आप पूरा दिन आराम से चला सकते हैं और जल्दी ही पूरा चार्ज भी कर सकते हैं।

इस फोन में आपको कई तरह के AI Features देखने के लिए मिलेंगे, जिससे आपको स्मार्ट कैमरा, अच्छी बैटरी ऑप्टिमाइजेशन और बेहतर UI एक्सपीरियंस मिलेगा। अगर आप एक नया फोन खरीदने ही वाले हैं तो इसका इंतजार करें। लॉन्च होने के बाद आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से खरीद सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You