Xiaomi 17T: चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि उसका नया Xiaomi 17T स्मार्टफोन भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। यह Xiaomi की T-Series की भारत में वापसी है। क्योंकि कंपनी ने आखिरी बार Mi 11T Series को भारतीय बाजार में पेश किया था।
Leica कैमरा होगा सबसे बड़ा आकर्षण
Xiaomi 17T में Leica-tuned कैमरा सिस्टम मिलने की पुष्टि हो चुकी है। कंपनी के टीजर के अनुसार यह फोन लंबी दूरी की फोटोग्राफी पर फोकस करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का 5x ऑप्टिकल टेलीफोटो कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

दमदार परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 8500 Ultra
Xiaomi ने पुष्टि की है कि 17T में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलेगा। यह चिपसेट गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देने का दावा करता है। फोन में 12GB RAM और LPDDR5X मेमोरी मिलने की भी चर्चा है।
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
लीक्स और रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi 17T में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जो 67W HyperCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। बड़ी बैटरी के कारण यह फोन लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प बन सकता है।
Xiaomi 17T डिस्प्ले भी होगा प्रीमियम
फोन में 6.59 इंच का 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। जो 120Hz या 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। इसके साथ हाई ब्राइटनेस और Dolby Vision जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

Xiaomi 17T कीमत
हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi 17T की कीमत भारत में लगभग ₹60,000 के आसपास हो सकती है। इससे यह फोन प्रीमियम मिड-रेंज और फ्लैगशिप सेगमेंट के बीच एक मजबूत विकल्प बन सकता है।
Xiaomi 17T से क्या उम्मीद करें?
Leica कैमरा, बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले और नए MediaTek प्रोसेसर के साथ Xiaomi 17T उन यूजर्स को टारगेट करेगा जो फ्लैगशिप जैसे फीचर्स कम कीमत में चाहते हैं। अब सभी की नजरें 4 जून के लॉन्च इवेंट पर हैं। जहां फोन की कीमत और सभी फीचर्स से पर्दा उठेगा।






















