दिल्ली वालों के लिए तोहफा! Ayushman Bharat Yojana से अब मिलेगा 10 लाख तक मुफ्त इलाज

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

दिल्ली के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब राजधानी के करीब 10 लाख गरीब परिवारों और 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज मिलेगा। भाजपा सरकार ने दिल्ली में Ayushman Bharat Yojana जन आरोग्य योजना (PMJAY) को लागू करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत सरकारी और निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा, जिससे लाखों जरूरतमंदों को लाभ होगा। आइए, अधिक जानते हैं इस योजना के बारे में।

क्या है आयुष्मान भारत योजना:

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) भारत सरकार की एक स्वास्थ्य बीमा योजना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को फ्री इलाज की सुविधा देती है। इस योजना के तहत गरीब परिवार को 5 लाख रुपए तक का हेल्थ कवर मिलता है, लेकिन दिल्ली सरकार ने इसमें 5 लाख और जोड़कर इसे 10 लख रुपए तक कर दिया है।

Ayushman Bharat Yojana

किन लोगों को मिलेगा इस योजना का लाभ: 

दिल्ली के 10 लाख गरीब परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा। 70 साल से ज्यादा उम्र के 10 लाख 65 हजार 679 बुजुर्गों को भी इसका लाभ दिया जाएगा। इसमें सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी इलाज की सुविधा दी जाएगी।

इलाज के लिए कितनी राशि मिलेगी: 

केंद्र सरकार की इस योजना के तहत 5 लाख तक का बीमा कवर पहले से था। दिल्ली सरकार ने इसमें 5 लाख और जोड़कर इसे पूरे 10 लाख कर दिया है। इस योजना के तहत किसी भी बीमारी का मुफ्त इलाज कराया जा सकता है, जिसमें बड़ी सर्जरी और गंभीर बीमारी भी शामिल हैं।

रजिस्ट्रेशन और योजना की प्रक्रिया:

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में योजना को तेजी से लागू करने के लिए एक महीने के भीतर एक लाख परिवारों में पंजीकरण का उद्देश्य तय किया गया है। सभी 11 जिलों के प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि वह तय करें कि यह योजना जल्दी से जल्दी योग्य लोगों तक पहुंच सके।

दिल्ली में यह योजना पहले लागू नहीं हो पाई थी, क्योंकि आम आदमी पार्टी सरकार ने इसके नाम में “मुख्यमंत्री” शब्द जोड़ने का प्रस्ताव दिया था, जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार नहीं किया था। इसके बाद यह योजना कई वर्षों तक ठंडे बस्ते में पड़ी रही, लेकिन अब भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद इसे लागू कर दिया गया है, जिससे कई लोगों को राहत मिलेगी।

Ayushman Bharat Yojana

निष्कर्ष:

दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना का लागू होना एक ऐतिहासिक फैसला है। इससे न केवल गरीबों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी, बल्कि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी मिलेगी। अब यह देखना होगा कि इस योजना का लाभ कितनी तेजी से कितनी प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंच पाता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

ऐप खोलें
Responsive Sticky Footer Ad (70px Height)