Healthy Digestion: आंतों की गहरी सफाई और पाचन सुधार के लिए खाएं ये 5 असरदार फल

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Healthy Digestion: सेहतमंद शरीर के लिए आंतों का स्वस्थ रहना बहुत ही ज़रूरी है। जब आंते सही तरीके से काम नहीं करती है, तो शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं और बहुत सी गम्भीर बीमारियां हो सकती हैं। आंतों को डिटॉक्स करने के लिए कुछ खास फलों का सेवन बहुत फायदे मंद साबित होता है। यह फल न केवल पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं, बल्कि शरीर को अंदर से साफ भी करते हैं और स्वस्थ बनाए रखने में भी सहायता करते हैं। अगर आप अपनी आंतों को हेल्दी और साफ रखना चाहते हैं, तो इन फलों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ।

1. नींबू – प्राकृतिक डीटॉक्सिफाई 

नींबू डीटॉक्सिफिकेशन के लिए सबसे अच्छा फल माना गया है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंतों को साफ करने में मदद करते हैं। इसके अलावा सुबह उठकर गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, और पाचन तंत्र सक्रीय होता है। इस प्रक्रिया द्वारा आप अपनी आंतों को हेल्दी बनाए रखते हैं। इस से शरीर में डिहाइड्रेशन नहीं होता है। अगर आप पेट फूलने की समस्या से परेशान हैं, तो नींबू पानी को अपने दिनचर्या में शामिल जरूर करें।

Healthy Digestion

2. पपीता – पाचन तंत्र का दोस्त

पपीता आंतों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंजाइम पाचन प्रक्रिया को तेज करते हैं, और कब्ज को दूर करने में मदद करते हैं। पपीते में मौजूद फाइबर आंतों में जमा गंदगी को बाहर निकलता है और आंतों में होने वाली सूजन को कम करता है। आपको अक्सर पेट से जुड़ी समस्या होती है, तो पपीते का प्रतिदिन इस्तेमाल करें। इसे नाश्ते में या सलाद के रूप में खाया जा सकता है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है। शरीर में हल्का पन महसूस होता है।

3. अनानास – आंतों की सफाई में कारगर

अन्नानास में नेचुरल एंजाइम्स और फाइबर होते हैं, जो आंतों की सफाई में मददगार हैं। यह फल शरीर में सूजन को कम करता है। पाचन क्रिया को सुधरता है। इसमें बहुत अधिक मात्रा में पानी होता है, जिससे हाइड्रेशन बना रहता है और शरीर से जहरीले पदार्थ बाहर निकलते हैं। अगर आप आंतों को डीटॉक्स करना चाहते हैं, तो ताजे अनन्नास का सेवन करें। इसको स्मूदी, जूस या सलाद स्मूदी में मिलाकर खाया जा सकता है ।

4. सेब – कोलन को साफ करे 

सेब में पाए जाने वाले फाइबर और प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट आंतों की सफाई में मदद करते हैं। यह फल पाचन तंत्र को ताकतवर बनाते हैं और आंतों में हो रही स्वेलिंग को कम करते हैं। सेब खाने से पेट आसानी से साफ होता है, और शरीर से टॉक्सिक बाहर निकलते हैं। सेब में प्राकृतिक मीठा होती है, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाता है। इसे रोजाना खाने से कोलन हेल्थी रहता है पेट की सभी समस्याएं दूर होती हैं।

5 Super Foods

5. बेरीज – प्राकृतिक फाइबर से भरपूर 

स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी में अधिक मात्रा में एंटी एक्सीडेंट गुण होते हैं, जो आंतों को साफ करने में मदद करते हैं। यह फल न सिर्फ पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करते हैं, बल्कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं। बेरीज का सेवन करने से शरीर में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जिस से आंते सही तरह कम करती हैं। बेरीज को नाश्ते या स्मूदी में मिलाकर खाया जा सकता है।

निष्कर्ष:

आंतों को हेल्दी और साफ रखने के लिए डीटॉक्सिफिकेशन बहुत ज़रूरी होता है।नींबू, पपीता, अनन्नास, सेब और बेरीज जैस फल शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने, पाचन क्रिया को सुधारने और कोलन की सफाई में मदद करते हैं। इन सभी फलों को अपनी प्रतिदिन की डाइट में आवश्य ही शामिल करें। अच्छी मात्रा में पानी का सेवन करें। इन सभी चीजों को फॉलो कर के आप अपनी आंतों को साफ और स्वस्थ बना सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें