Gold Price Today: सोना हमारे देश में न सिर्फ गहनों के रूप में पहना जाता है, बल्कि एक सुरक्षित निवेश का साधन भी माना जाता है। सोने की कीमत अलग अलग शहरों में अलग अलग होती है। सोने की कीमतें वक्त वक्त पर बदलती रहती है, यह बाजार की स्थिति, अंतराष्ट्रीय मांग और आर्थिक कारकों पर निर्भर करती है। इस लेख हम में सोने की खासियत, उसके प्रकार, और निवेश में उसकी उपयोगिता के बारे में बात करेंगें।
सोना क्या होता है?
सोना एक बहुत ही मूल्यवान धातुओं में से एक है। सोने को प्राचीन काल से हे ही गहने बनाने और मुद्रा के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। ये एक टिकाऊ धातु है, जिसका रंग पीला रंग का होता है और यह चमकीली भी होती है। सोने पर कभी जंग नहीं लगता और न ही यह खराब होता है। इसलिए इसको पीढ़ियों तक सुरक्षित किया जा सकता है
सोना किस किस कैरेट में आता है?
सोने की शुद्धता को जांचने के लिए सोने को कैरेट में मापा जाता है। आमतौर पर बाजार में निम्लिखित दो प्रकार के सोने मुख्य रूप से मिलते हैं जिसमें 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना शामिल हैं: यह 99. 9 % शुद्ध होता है। इसके मुलायम होने की वजह से इस से इसे गहने बनाने के लिए इस्तेमाल नही किया जाता है। दूसरी और 22 कैरेट सोने में 91.6% सोना होता है और ये गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होता है। इसके आलावा 18 कैरेट और 14 कैरेट सोना भी भारतीय बाज़ार में पाया जाता है। 18 कैरेट सोने जिस में 75% सोना और 25% अन्य धातुएं मिली होती हैं। इसका इस्तेमाल गहनों में डिजाइन के और मजबूती के लिए किया जाता है, जबकि 14 कैरेट सोने में 58.5 % सोना होता है। ये अधिकतर आभूषणों में उपयोग होता है।
भारत में आज सोने की कीमत:
चेन्नई: ₹7,596 (22 कैरेट), ₹8,286 (24 कैरेट)
मुंबई: ₹7,596 (22 कैरेट), ₹8,286 (24 कैरेट)
दिल्ली: ₹7,611 (22 कैरेट), ₹8,301 (24 कैरेट)
कोलकाता: ₹7,596 (22 कैरेट), ₹8,286 (24 कैरेट)
बेंगलुरु: ₹7,596 (22 कैरेट), ₹8,286 (24 कैरेट)
हैदराबाद: ₹7,596 (22 कैरेट), ₹8,286 (24 कैरेट)
केरल: ₹7,596 (22 कैरेट), ₹8,286 (24 कैरेट)
पुणे: ₹7,596 (22 कैरेट), ₹8,286 (24 कैरेट)
वडोदरा: ₹7,601 (22 कैरेट), ₹8,291 (24 कैरेट)
अहमदाबाद: ₹7,601 (22 कैरेट), ₹8,291 (24 कैरेट)
जयपुर: ₹7,611 (22 कैरेट), ₹8,301 (24 कैरेट)
लखनऊ: ₹7,611 (22 कैरेट), ₹8,301 (24 कैरेट)
कोयंबटूर: ₹7,596 (22 कैरेट), ₹8,286 (24 कैरेट)
मदुरै: ₹7,596 (22 कैरेट), ₹8,286 (24 कैरेट)
विजयवाड़ा: ₹7,596 (22 कैरेट), ₹8,286 (24 कैरेट)
पटना: ₹7,601 (22 कैरेट), ₹8,291 (24 कैरेट)
नागपुर: ₹7,596 (22 कैरेट), ₹8,286 (24 कैरेट)
चंडीगढ़: ₹7,611 (22 कैरेट), ₹8,301 (24 कैरेट)
सूरत: ₹7,601 (22 कैरेट), ₹8,291 (24 कैरेट)
भुवनेश्वर: ₹7,596 (22 कैरेट), ₹8,286 (24 कैरेट)
निवेश के लिए कौनसा सोना सही है?
सोने में निवेश करना एक पुराना और सुरक्षित विकल्प माना जाता है। निवेश के लिए ज्यादातर 24 कैरेट सोने को सब से सही माना जाता है, क्योंकि ये सब से शुद्ध होता है। इसको सोने के सिक्के या डिजिटल गोल्ड के रूप में खरीदा जाता है। यदि आप गहनो में निवेश करना चाहते हैं, तो 22 कैरेट सोने का विकल्प ज्यादा बेहतर है। ये टिकाऊ भी होता है और इसे बेचने पर अच्छी कीमत भी मिलती है। डिजिटल गोल्ड और गोल्ड ईटीएफ भी नए ज़माने में निवेश के लिए लोकप्रिय हो गए हैं, क्योंकि इसमें भौतिक सोना रखने की जरूरत नहीं होती है।
निष्कर्ष:
सोना हमारी संस्कृति और धरोहर का हिस्सा है। ये एक मजबूत आर्थिक सुरक्षा भी प्रदान करता है। इसके बदले हुए दामों को समझकर सही समय पर सही निवेश करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। अगर आपको निवेश करना है, तो अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही कैरेट को चुन कर समझदारी से निवेश करें।
इन्हें भी देखें:
- BRO Recruitment 2025: MSW पदों के लिए आवेदन का शानदार अवसर, इस तारीख तक करें ऑफलाइन आवेदन
- Digital Marketing: जानिए क्या है डिजिटल मार्केटिंग और कैसे बिना डिग्री के आप भी बना सकते हैं शानदार करियर!
- IGNOU Admission 2025: एडमिशन की अंतिम तारीख नजदीक, इन प्रोग्राम्स में करें आवेदन
Dailynews24 App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।