Gold Price Today: सोने के दाम में जबरदस्त उछाल, जानें 22 और 24 कैरेट की नई कीमतें

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Gold Price Today: भारत में सोने को केवल एक धातु ही नहीं बल्कि, एक परंपरा और निवेश का प्रतीक भी कहा जाता है। त्योहारों से लेकर शादी ब्याह तक सोना हर खास अवसर का अहम हिस्सा होता है। यही वजह है कि इसके मूल्यों में जरा सी भी हलचल लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। हाल ही में सोने की दरों में फिर से बदलाव देखने को मिला है। जिसने निवेश को और आम ग्राहकों दोनों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

क्यों घटते बढ़ते है सोने के दाम?

सोने के मूल्य पर कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कारक असर डालते हैं। डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत या कमजोर होना, वैश्विक बाजारों के अंतर्गत सोने की मांग, ब्याज दरों में बदलाव, आर्थिक अनिश्चितताएं यह सभी सोने के मूल्यों को प्रभावित करते हैं। इसके अलावा, शादी और त्योहारों के सीजन में भी मांग बढ़ने की वजह से कीमतों में उछाल देखा जाता है।

आज की ताजा सोने की कीमतें (30 मार्च 2025)

आज भारत में सोने की कीमतों में फिर से उछाल देखने को मिला है। 24 कैरेट सोना ₹9,120 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है, जो कल के मुकाबले ₹22 ज्यादा है। वहीं, 22 कैरेट सोना ₹8,360 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹6,840 प्रति ग्राम पर बिक रहा है।

Gold Price Today

22 कैरेट सोने की कीमतें

1 ग्राम – ₹8,360

10 ग्राम – ₹83,600

100 ग्राम – ₹8,36,000

24 कैरेट सोने की कीमतें

1 ग्राम – ₹9,120

10 ग्राम – ₹91,200

100 ग्राम – ₹9,12,000

18 कैरेट सोने की कीमतें

1 ग्राम – ₹6,840

10 ग्राम – ₹68,400

100 ग्राम – ₹6,84,000

पिछले 10 दिनों में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव

बीते 10 दिनों में सोने की कीमतों में काफी बदलाव देखने को मिला है। 20 मार्च को 22 कैरेट सोना ₹8,310 प्रति ग्राम था, जो 21 और 22 मार्च को घटकर ₹8,270 और ₹8,230 हो गया। इसके बाद भी गिरावट का दौर जारी रहा, लेकिन 26 मार्च से कीमतों में सुधार आने लगा।

27 मार्च को ₹8,235 और 28 मार्च को ₹8,340 हो गया। आज 29 मार्च को इसमें फिर ₹20 की बढ़ोतरी हुई है और यह ₹8,360 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। 24 कैरेट सोने में भी यही रुझान देखा गया है, जो आज ₹9,120 तक पहुंच गया है। इससे यह साफ होता है कि बाजार में सोने की मांग बनी हुई है।

सोने की खरीद में सावधानी ज़रूरी:

सोना खरीदते वक्त उसकी शुद्धता पर खास ध्यान देना चाहिए। भारत में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोना सबसे ज्यादा खरीदा जाता है। खरीदारी करते वक्त हॉलमार्क देखना न भूले क्योंकि यह उसकी शुद्धता की गारंटी होता है। इसके अलावा, मार्केट रेट की जानकारी लेकर ही खरीदारी करें जिससे आपको सही दाम पर सोना मिल सके।

Gold Price Today

डिजिटल गोल्ड तथा गोल्ड बॉन्ड भी ऑप्शन

अब लोग फिजिकल गोल्ड की जगह डिजिटल गोल्ड या फिर गोल्ड बॉन्ड में भी इन्वेस्ट कर रहे हैं। यह न सिर्फ सेफ रहते हैं बल्कि, इन्हें स्टोर करने की झंझट भी नहीं होती। सरकार द्वारा जारी किए गए साॅवरेन गोल्ड बॉन्ड में इन्वेस्ट करने पर ब्याज भी मिलता है जो, इसे और लाभकारी बनाता है। सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव एक आम सी बात है लेकिन सही जानकारी और सोच समझ के साथ किया गया इन्वेस्ट हमेशा लाभकारी होता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें