AIBE परीक्षा 2024: एडमिट कार्ड जारी, यहां जानें डाउनलोड करने तरीका और ज़रूरी जानकारी

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

AIBE (ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन) BCI (बार काउंसलिंग ऑफ़ इंडिया) द्वारा 22 दिसंबर 2024 को पूरे देश के 50 शहरों के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा के अंतर्गत हिस्सा लेने वाले कैंडिडेट्स के लिए ABI Admit Card 2024 आज 15 दिसंबर 2024 को जारी कर दिए गए हैं। कैंडीडेट्स अपने प्रवेश पत्र AIBE की आधिकारिक वेबसाइट allindiabareexamination.com पर जाकर देख सकते हैं और उन्हें डाउनलोड भी कर सकते हैं।

कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड:

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया बेहद आसान है। कैंडीडेट्स निम्न निर्देशों का पालन करके सरलता से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सर्वप्रथम कैंडीडेट्स AIBE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।

2. होम पेज पर उपलब्ध “AIBE एडमिट कार्ड 2024” लिंक पर क्लिक करें।

3. मांगी गई जानकारी जैसे पासवर्ड एवं लॉगिन आईडी दर्ज करें।

4. इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

5. इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।

एग्जाम का पैटर्न:

AIBE की परीक्षा का आयोजन बहुविकल्पीय फॉर्मेट में किया जाएगा। प्रश्न पत्र के अंतर्गत कुल 100 सवाल होंगे। हर प्रश्न एक अंक का होगा। इस परीक्षा के अंतर्गत नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। इसलिए कैंडीडेट्स सारे प्रश्नों का उत्तर दे सकते हैं। यह प्रश्न पत्र 11 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होगा जिससे कैंडीडेट्स अपनी पसंदीदा भाषा में परीक्षा दे सकते हैं।

AIBE Admit Card Download 2024

प्रस्तुत परीक्षा में भाग लेने वाले कैंडिडेट्स के पास बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 3 वर्षीय एलएलबी या 5 वर्षीय एलएलबी की डिग्री होना आवश्यक है। पासिंग क्राइटेरिया श्रेणी के मुताबिक भिन्न-भिन्न है: सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 45% अंक लाना अनिवार्य है। एससी, एसटी और विकलांग कैंडीडेट्स के लिए 40% अंक लाना अनिवार्य है।

आवश्यक जानकारियां:

AIBE की आवेदन प्रक्रिया 13 सितंबर से 15 नवंबर तक चली थी एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर थी, जबकि फॉर्म करेक्शन के लिए आखिरी तारीख 22 नवंबर निर्धारित की गई थी।

AIBE परीक्षा के अंतर्गत सफलता हासिल करने के लिए कैंडिडेट्स को एग्जाम के पैटर्न एवं सिलेबस को अच्छी तरह से समझना चाहिए एवं पिछले सालों के प्रश्न पत्र हल करना चाहिए। कैंडीडेट्स समय प्रबंधन का अभ्यास अवश्य करें।

निष्कर्ष:

AIBE एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने का लिंक अब एक्टिव हो चुका है। सभी कैंडिडेट्स को यह एडवाइस दी जाती है कि समय से पहले अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई संपूर्ण जानकारी को ध्यान पूर्वक जांच लें। परीक्षा केंद्र पर पहचान पत्र एवं एडमिट कार्ड अपने साथ ले जाना न भूलें। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

इन्हें भी पढ़ें:

App में पढ़ें