Hair Groth Tips: जानें कैसे Aloe Vera के उपयोग से पतले और कमजोर बाल हो सकते हैं घने और स्वस्थ?

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

हर किसी का सपना होता है कि उनके बाल घने, लंबे और मजबूत हों। लेकिन आजकल की खराब जीवनशैली, प्रदूषण और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बालों को कमजोर और पतला बना देता है। ऐसे में घने बालों के लिए महंगे प्रोडक्ट्स या हेयर ट्रीटमेंट के बजाय कुछ लोग प्राकृतिक उपायों को अपनाना ज्यादा बेहतर समझते है। बालों की सेहत सुधारने के लिए Aloe Vera एक बेहद कारगर विकल्प है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को गहराई से पोषण देते हैं। आइए इस लेख में जानें, बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए Aloe Vera का इस्तेमाल कैसे किया जाता है।

1. एलोवेरा और मेथी हेयर मास्क:

बालों को घना बनाने के लिए Aloe Vera और मेथी का हेयर मास्क एक बेहतरीन उपाय है। मेथी में मौजूद प्रोटीन और आयरन बालों को मजबूती देते हैं। इसके लिए आधा कप मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें और उसमें 2-3 चम्मच Aloe Vera जेल मिलाएं। इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर लगाएं और एक घंटे बाद इसे शैंपू से धो लें। हफ्ते में दो बार इस मास्क का उपयोग करें। यह मास्क बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और Hair Fall को कम करने में हमारी मदद करता है।

2. एलोवेरा और अंडा:

अगर आप बालों को घना और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो Aloe Vera और अंडे का मिश्रण इस्तेमाल करें। अंडे में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है, जो बालों को मजबूती और लचीलापन प्रदान करता है। 2 अंडे फेंटकर उसमें 2 चम्मच Aloe Vera जेल मिलाएं। इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर लगाकर आधे घंटे तक रखें। फिर माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। इसके नियमित उपयोग से बाल मजबूत और घने बनते हैं।

3. एलोवेरा और आंवला:

आंवला और Aloe Vera का कॉम्बिनेशन बालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो बालों को झड़ने से रोकता है। एक बाउल में 2 चम्मच Aloe Vera जेल और 2 चम्मच आंवला का जूस मिलाएं। इसे बालों और स्कैल्प पर लगाकर 30 मिनट तक रखें। इसके बाद बालों को धो लें। यह मिश्रण बालों को पोषण देता है और उन्हें घना और मुलायम बनाने में भी मदद करता है।

Aloe Vera For Hair Growth

4. एलोवेरा जेल और कैस्टर ऑयल:

कैस्टर ऑयल बालों की नमी बरकरार रखने के साथ-साथ हेयर फॉलिकल्स को भी मजबूत बनाता है। Aloe Vera और कैस्टर ऑयल का संयोजन बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए बहुत कारगर साबित होता है। इसके लिए 2 चम्मच Aloe Vera जेल, 1 चम्मच कैस्टर ऑयल और 1 चम्मच मेथी पाउडर मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों पर लगाकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें। फिर माइल्ड शैंपू से धो लें। यह प्रक्रिया हफ्ते में दो बार अपनाने से बाल घने और शाइनी बनेंगे।

निष्कर्ष

बालों को घना और स्वस्थ बनाने के लिए Aloe Vera एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है। इसके नियमित उपयोग से Hair Fall कम किया जा सकता है और बालों की ग्रोथ बहुत तेज होती है। ऊपर बताए गए 4 आसान तरीकों से आप Aloe Vera का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप न सिर्फ अपने बालों की खोई हुई चमक वापस पा सकते हैं, बल्कि बालों को जड़ों से मजबूत और घना भी बना सकते हैं।

इन्हे भी पढें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें