UPSC ESE परीक्षा: अगर आप चाहते हैं सरकारी इंजीनियरिंग सेवाओं में करियर, तो जानिए इसके बारे में पूरी जानकारी

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित Engineering Services Examination (ESE), की गई एक ऐसी परीक्षा है जो इंजीनियरिंग के विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं में भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा भारत सरकार के विभिन्न विभागों में इंजीनियरों की भर्ती करती है। यूपीएससी द्वारा इसकी घोषणा की जाती है, और यह परीक्षा भारतीय इंजीनियरों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है, जो सरकारी सेवा में अपनी जगह बनाना के इच्छुक हैं।

UPSC ESE परीक्षा क्या है?

UPSC ESE का पूरा नाम है “Union Public Service Commission Engineering Services Examination”, जिसे भारतीय इंजीनियरिंग सेवाओं में चयन के लिए आयोजित किया जाता है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है, जो सरकारी क्षेत्र में इंजीनियरिंग के विभिन्न विभागों में काम करने की इच्छा रखते हैं। इसमें विभिन्न सेवाओं में भर्ती के लिए चयन किया जाता है, जैसे कि भारतीय रेलवे सेवा, भारतीय आयुध निर्माण सेवा, केंद्रीय जल इंजीनियरिंग सेवा, केंद्रीय विद्युत इंजीनियरिंग सेवा, भारतीय रक्षा उपकरण सेवा, भारतीय नौसेना वास्तुकला और समुद्री इंजीनियरिंग सेवा, और कई अन्य महत्वपूर्ण विभाग शमिल हैं।

UPSC ESE के माध्यम से मिलने वाली सेवाएं

UPSC ESE परीक्षा के माध्यम से जो कैंडिडेट्स चयनित होते हैं, उन्हें विभिन्न सरकारी विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया जाता है। इनमें प्रमुख सेवाएं कुछ इस प्रकार हैं:

1. भारतीय रेलवे सेवा

2. भारतीय आयुध निर्माण सेवा

3. केंद्रीय जल इंजीनियरिंग सेवा

4. केंद्रीय विद्युत इंजीनियरिंग सेवा

5. भारतीय रक्षा उपकरण सेवा

6. भारतीय नौसेना वास्तुकला और समुद्री इंजीनियरिंग सेवा

7. केंद्रीय यांत्रिक और विद्युत सेवा

8. रक्षा उत्पादन और गुणवत्ता आश्वासन सेवा

Engineering Services Examination

UPSC ESE के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

परीक्षा का आयोजन:

UPSC ESE का आयोजन हर साल अपने समय पर होता है। हाल ही में, यूपीएससी ने Engineering Services (Preliminary) परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी किया है, जो 8 जून 2025 को आयोजित होगी।

परीक्षा के चरण: 

UPSC ESE परीक्षा में मुख्य रूप से तीन चरण होते हैं – प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam), मुख्य परीक्षा (Mains Exam), और व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview).

पात्रता:

उम्मीदवार को इंजीनियरिंग में डिग्री (B.Tech/B.E.) प्राप्त होनी चाहिए और भारतीय नागरिक होना चाहिए।

UPSC ESE एक शानदार अवसर है उन इंजीनियरों के लिए जो सरकारी सेवाओं में अपनी पहचान बनाने के इछुक हैं। यह परीक्षा इंजीनियरिंग के विभिन्न क्षेत्रों में एक स्थिर और समृद्ध करियर बनाने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है। अगर आप भी इंजीनियरिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं और सरकारी सेवा में काम करने की इच्छा रखते हैं, तो UPSC ESE आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

इन्हे भी पढें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें