HPCL जो भारत सरकार के Ministry of Petroleum and Natural Gas के तहत आती है। इस ने Graduate Apprentice Trainee (Engineering) के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए Civil, Mechanical, Electrical और Instrumentation इंजीनियरिंग के पदों पर लोगों को नौकरी का मौका मिलेगा। इस भर्ती के लिए आवेदन तो शुरू हो चुके हैं लेकिन आवेदन की आखिरी तारीख 2 मार्च 2026 तय की गई है।
किन पदों पर होगी भर्ती?
HPCL Graduate Apprentice Trainee 2026-27 के तहत कुल 608 पद भरे जाएंगे। ये पढ़ें राज्यवार हैं, जिनकी जानकारी हमने नीचे दी है।
महाराष्ट्र: 114
आंध्र प्रदेश: 62
कर्नाटक: 44
राजस्थान: 39
उत्तर प्रदेश: 40
पश्चिम बंगाल: 37
तमिलनाडु: 35
गुजरात: 29
मध्य प्रदेश: 22
ओडिशा: 22
तेलंगाना: 22
पंजाब: 23
हरियाणा: 16
दिल्ली: 16
केरल: 15
बिहार: 11

ये कुछ राज्य हैं, इसके अलावा और भी बहुत से राज्य हैं, जिनमें इस भर्ती का मौका मिलेगा। इस भर्ती के पदों की पूरी लिस्ट आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगी। वहां आप ऑनलाइन नोटिफिकेशन में पढ़ सकते हैं।
किन योग्यताओं की जरूरत?
अगर बात करें शैक्षणिक योग्यता कि उम्मीदवार के पास Civil, Mechanical, Electrical या Instrumentation में रेगुलर B.E./B.Tech डिग्री होनी जरूरी है। जर्नल कैटगरी के लोगों और OBC-NC वर्ग के लोगों के लिए कम से कम 60% अंक और SC, ST तथा PwBD वर्ग के लिए न्यूनतम 50% अंक आने चाहिए। इसके साथ ही NATS 2.0 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी है। आवेदन करने वाले लोग भारतीय नागरिक होने चाहिए।
अगर बात उम्र सीमा की हो उम्मीदवार की कम से कम उम्र 18 साल और ज्यादा से ज्यादा उम्र 25 साल होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के लोगों को ज्यादा उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन कैसे होगा
इस भर्ती में कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों के डिग्री के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। जिन उम्मीदवारों के नंबर ज्यादा होंगे, उन्हें आगे के स्टेप्स के लिए बुलाया जाएगा। डॉक्यूमेंट जांच के बाद आखिरी सूची जारी की जाएगी। इसके बाद चुने गए उम्मीदवारों को मेडिकल जांच और पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद उन्हें एक साल की ट्रेनिंग के लिए रखा जाएगा।

सैलेरी की बात करें तो चुने गए उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान ही हर महीने 25,000 रुपये दिए जाएंगे। इसमें से 20,500 रुपये कंपनी देगी और 4,500 रुपये केंद्र सरकार की तरफ से मिलेंगे। यह रकम सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। अगर आप अच्छी नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो बहुत अच्छा मौका है एक्सपीरियंस के साथ साथ आपको अच्छी सैलरी भी मिलेगी। अगर आपको लगता है आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं, तो देर न करें और ऑफिशियल वेबसाइट http://jobs.hpcl.co.in/Recruit_New/recruitlogin.jsp पर जाकर आवेदन करें।
इन्हें भी पढ़ें:
- Vivo V70 FE देगा प्रीमियम फील, हाई-रेजोल्यूशन AMOLED स्क्रीन के साथ होगी एंट्री
- SSC CHSL Result 2025-26 Soon: यहाँ से तुरंत डाउनलोड करें अपना रिज़ल्ट
- Railway Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी, Act Apprentice के हजारों पदों पर बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी






















