HSLC Exam 2024: SEBA ने जारी की डेट शीट, फरवरी से शुरु होंगी परीक्षाएं

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA) में हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) बोर्ड परीक्षा 2025 की आधिकारिक डेट शीट जारी कर दी है जो भी छात्र इस महत्वपूर्ण परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वह आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाकर अपनी डेट शीट को डाउनलोड कर सकते हैं।

इस बार परीक्षा 15 फरवरी 2025 से शुरू होकर 3 मार्च 2025 तक चलने वाली है। यह बोर्ड परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह और दूसरी शिफ्ट दोपहर की होगी। परीक्षा में छात्राओं को अपने उत्तर लिखने के लिए निर्धारित समय के अतिरिक्त 5 मिनट का समय और अधिक दिया जाएगा।

परीक्षा का प्रारूप:

इन परीक्षाओं की शुरुआत 15 फरवरी से अंग्रेजी के पेपर से होगी। सभी विषयों का विस्तृत कार्यक्रम SEBA की वेबसाइट पर पहले से ही उपलब्ध है। छात्रों को यह सलाह दी जाती है कि वह अपनी तैयारी शुरू करने के लिए डेट शीट को बहुत ही ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसी के अनुसार अपनी पढ़ाई की रणनीति बनाएं।

HSLC Exam 2024 Date Sheet

थ्योरी परीक्षाओं के लिए 12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की गई हैं। यह परीक्षाएं 21 और 22 जनवरी 2025 को होने वाली है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को चाहिए कि वह अपनी डेट शीट के अनुसार पढ़ाई का एक सुव्यवस्थित कार्यक्रम बनाएं। प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों परीक्षाओं के महत्व को समझते हुए दोनों के लिए समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें। छात्राओं को यह सलाह दी जाती है कि वह समय-समय पर SEBA आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहे ताकि कोई भी महत्वपूर्ण सूचना उनसे छूट न जाए।

असम HSLC बोर्ड परीक्षा 2025 छात्रों के शैक्षणिक जीवन का एक महत्वपूर्ण अध्याय होता है। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत अनुशासन और सही रणनीति की बहुत जरूरत होती है। सभी छात्राओं को आगामी परीक्षाओं के लिए हमारी तरफ से बहुत सारी शुभकामनाएं!

इन्हें भी देखें:

App में पढ़ें