भारतीय रेलवे की KRCL ने Trainee Apprentice पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के तहत Graduate Apprentices, Technician (Diploma) Apprentices और General Stream Graduates को शामिल किया जाएगा। कुल मिलाकर इस भर्ती में 190 vacancies हैं और यह एक साल की ट्रेनिंग बेसिस पर होगी। जो लोग इसके आवेदन करना चाहते हैं, वो 21 मार्च 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर कर आवेदन कर सकते हैं।
कुल पद और स्टाइपेंड
इस भर्ती के जरिए से विभाग कुल 190 पदों पर उम्मीदवारों को चुनागा। KRCL Trainee Apprentice Recruitment 2026 बहुत से लोगों को नौकरी का।मौका देती है जिसमें Graduate, Diploma और General Stream के उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं।

अगर स्टाइपेंड की बात करें तो इस भर्ती के लिए चुने गए Graduate Apprentices को हर महीने ₹9,000/- का स्टाइपेंड मिलेगा जबकि Diploma Apprentices को ₹8,000/ की सैलरी मिलेगी। यह भर्ती देश के अलग अलग राज्यों में लोगों को नौकरी का मौका देगी जिसमें महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल शामिल हैं। इस भर्ती के जरिए इन राज्यों में में स्थित Konkan Railway में नौकरी का मौका मिलेगा।
Konkan Railway Apprentice 2026 के लिए योग्यता
अगर नौकरी की जरूरतों को देखा जाए तो Konkan Railway Apprentice 2026 के लिए तय की गई कुछ योग्यताओं को पूरा करना जरूरी है। इसमें Graduate Apprentices के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार BE/B.Tech में Civil, Electrical, Electronics, Mechanical या संबंधित स्ट्रीम में पासआउट हों (2021-2025)।
जबकि Technician (Diploma) Apprentices के लिए उम्मीदवार के पास Diploma होना चाहिए Civil, Electrical, Electronics या Mechanical Engineering में, और यह भी 2021-2025 में पास होना चाहिए। General Stream Graduates के लिए BA, B.Sc, B.Com, BBA, BMS, BJMC या इसके जैसी कोई डिग्री जरूरी होनी चाहिए। इन सभी के अलावा सभी उम्मीदवारों के पास valid NATS registration ID होना भी जरूरी है।
सलेक्शन प्रोसेस
अगर बात करें सलेक्शन प्रोसेस की तो इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन Academic Merit के आधार पर किया जाएगा और उसके बाद Document Verification ke लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती में किसी तरह का कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है, यानी सभी वर्ग के उम्मीदवार Nil application fee के साथ अप्लाई कर सकते हैं।

अगर आप भी Konkan Railway Apprentice 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले NATS portal (nats.education.gov.in) पर रजिस्टर करना होगा और valid NATS ID प्राप्त करनी होगी। उसके बाद Konkan Railway की वेबसाइट पर जाकर Graduate/Technician Apprentice लिंक में आवेदन फॉर्म भरना होगा। जो लोग इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की सोच रहे हैं वो 21 मार्च 2026 को जरूर याद रखे क्योंकि इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
इन्हें भी पढ़ें:
- Honor 600 जल्द मार्केट में देगा दस्तक, लॉन्च से पहले फोन की अहम जानकारी आई सामने
- OnePlus 13s की कीमत में बड़ी गिरावट, अब ₹10,000 तक सस्ता हुआ प्रीमियम स्मार्टफोन
- IBPS PO Exam Date 2026: यहाँ से देखें परीक्षा की तारीख़ और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी






















