IAF 2026 Recruitment: Male और Female दोनों उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन, जानें पूरा प्रोसेस

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

भारतीय Air Force यानी IAF ने Agniveer Vayu Intake 01/2027 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के हिसाब से IAF Recruitment 2026 के लिए सिर्फ unmarried Indian male और female candidates आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से योग्य उम्मीदवारों को चार साल के लिए देश सेवा का अवसर मिलेगा। इस दौरान चुने गए लोगों को ₹30,000 से ₹40,000 तक monthly package, Seva Nidhi benefits, और skill certification जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

IAF Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 17.5 से 22 साल के बीच होनी चाहिए। इस के अलावा वहीं लोग अप्लाई कर सकते हैं, जिनकी शादी भी हुई है। इस Agniveer Vayu Intake 01/2027 Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले पुरुष और महिला के लिए योग्यता अलग अलग तय की गई है।

Science stream candidates के लिए 10+2 में Physics, Mathematics और English में कम से कम 50% नंबर होने चाहिए। इसके अलावा, 3 साल का Diploma in Engineering या 2 साल का Vocational Course (Physics और Maths के साथ) भी मान्य होगा। दूसरे स्ट्रीम के उम्मीदवारों के लिए 10+2 किसी भी स्ट्रीम में 50% aggregate और 50% English में अंक होने चाहिए।

IAF 2026 Recruitment

क्या मिलेगा फायदा?

अगर बात करें IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026 की सैलरी की तो काफी अच्छी है। इसके monthly salary और Seva Nidhi Package के तहत उम्मीदवार को ₹30,000 का package दिया जाएगा। इसमें ₹21,000 in-hand और ₹9,000 Agniveer Corpus Fund के रूप में होंगे।

दूसरे साल यह package बढ़कर ₹33,000, तीसरे साल ₹36,500 और चौथे साल ₹40,000 तक जाएगा। चार साल की सेवा पूरी होने पर उम्मीदवार को लगभग ₹11.71 लाख का Seva Nidhi Package मिलेगा, जिसमें ब्याज भी शामिल है। यह salary package इस भर्ती को काफी अट्रैक्टिव बनाता है।

IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों की शारीरिक फिटनेस और मेडिकल टेस्ट बहुत जरूरी हैं। पुरुष उम्मीदवारों के लिए minimum ऊँचाई 152.5 cm और छाती 77 cm + 5 cm विस्तार के साथ होनी चाहिए। उन्हें 1.6 km की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी और Push-ups, Sit-ups और Squats के निर्धारित मानक पूरे करने होंगे। महिला उम्मीदवारों के लिए ऊँचाई 152 cm और दौड़ 1.6 km 8 मिनट में पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों का वजन उनकी उम्र और ऊँचाई के हिसाब से होना चाहिए।

सलेक्शन प्रोसेस 

इस भर्ती के लिए Selection Process में उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होता है। सबसे पहले होता है Phase I जिसमें Online Test होता है इसके बाद आता है Phase II जिसमें Physical Fitness Test (PFT) होता है। इसके बाद उम्मीदवारों का Medical Examination होता है और सबसे आखिरी चरण में Adaptability Test – I & II शामिल हैं। जो।लोग इन सभी स्टेप्स को पर करते हैं वहीं इस भर्ती के लिए चुने जाएंगे। सफल उम्मीदवारों को चार साल की सेवा के दौरान training और skill development का भी मौका मिलता है, जो उनके करियर के लिए जरूरी होता है।

IAF 2026 Recruitment

कैसे करें अप्लाई?

अगर आप IAF Agniveer Vayu 01/2027 Recruitment 2026 के लिए आवेदनकरना चाहते हैं, तो ये सिर्फ ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 रखी गई है। उम्मीदवारों को valid email और mobile number से register करना होगा, personal और educational details सही तरीके से भरनी होंगी।

इसके साथ ही आवश्यक documents जैसे photograph और signature अपलोड करने होंगे और इस भर्तीके लिए ₹550/- ऑनलाइन application fee जमा करनी होगी। जिसके बाद ही फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। अगर आपका फॉर्म गलत भरा जाता है, तो आवेदन रद्द हो सकता है इसलिए पहले ध्यान से ऑफिशियल नोटिफिकेशन पूरा पढ़ें उसके बाद आवेदन करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You