Til Laddu Recipe: तिल के लड्डू जो सर्दियों में खासतौर पर बनाए जाने वाली मिठाइयों में से एक हैं। यह स्वादिष्ट पर सेहतमंद होते हैं। साथ ही ऊर्जा से भरे हुए भी होते हैं। गुड़ और तिल के मेल से बनने वाले ये लड्डू ठंड में शरीर को गर्म रखते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। आईए जानते हैं इन्हें बनाने की झटपट विधि।
आवश्यक सामग्री:
- सफेद तिल – 300 ग्राम
- गुड़ – 300 ग्राम
- घी – 1 चम्मच
- नमक – एक चुटकी
- लड्डू बनाने के लिए घी – ¼ चम्मच
तिल लड्डू बनाने की विधि
1. तिल को भूनना:
सबसे पहले तिल भूनने होते हैं, जिसके लिए एक भारी तेल वाली कढ़ाई को मध्यम आंच पर गर्म करें। इसमें सफेद तिल डालकर लगातार चलाते हुए 5 से 6 मिनट तक भूने। जब तक कि वह हल्के सुनहरे और खुशबूदार न हो जाए। जब तिल फूटने लगे तो समझे कि वह अच्छे से भुन चुके हैं। अब इन्हें एक कटोरी में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
2. गुड़ पिघलाना:
गुड़ पिघलाने के लिए अब उसी कढ़ाई में गुड़ डालें और मध्यम आंच पर 7 से 8 मिनट तक पकाएं। गुड़ को लगातार चलाते रहें, ताकि वह कढ़ाई में चिपके नहीं और एकसार तरीके से पिघल जाए। जब गुड़ पूरी तरह से पिघल जाए और उसमें हल्के झाग आने लगे तो समझ जाए कि वह तैयार है।
3. मिश्रण तैयार:
गुड़ के पिघलने के बाद उसमें एक चुटकी नमक और एक चम्मच घी डालें। अब इसमें भुने हुए तिल डालकर अच्छी तरह से मिला लें ताकि तिल पूरी तरह से गुड़ में लिपट जाएं।
4. लड्डू बनाना:
अब हाथों पर थोड़ा पानी लगाएं और तैयार मिश्रण से छोटे नींबू के आकार के लड्डू बना लें। इन लड्डुओं को एक प्लेट में रखें और ठंडा होने दें। तिल लड्डू स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं। इन्हें एयर टाइट डिब्बे में भरकर दो से तीन हफ्ते तक स्टोर किया जा सकता है।
यह तिल लड्डू बनाने की बेहद ही आसान और पारंपरिक रेसिपी है। यह न केवल ठंड में शरीर को गर्मी प्रदान करते हैं, बल्कि हड्डियों को मजबूत भी बनाते हैं। गुड़ और तिल की यह मिठाई न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों को भी बहुत पसंद आएगी। आप भी सरल विधि से घर पर तिल लड्डू बनाकर इसका आनंद ले सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Skin Care Routine: दिखाई दे रहे हैं कम उम्र में बढ़ती उम्र के लक्षण? अपनाएं ये खास तरीके और बनाएं त्वचा को जवां
- Health Care Tips: सर्दी से गर्मी की ओर बढ़ते मौसम में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी!
- B.Ed सिर्फ 1 साल में! जानें कौन कर सकता है, किन्हें मिलेगा एडमिशन और क्या हैं भविष्य के अवसर