NAVIK GD, DB Recruitment 2025: इंडियन कोस्ट गार्ड ने जारी की अधिसूचना, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

NAVIK GD, DB Recruitment 2025: इंडियन कोस्ट गार्ड द्वारा 2025 के लिए Navik GD (नाविक जनरल ड्यूटी) तथा NAVIK DB (नाविक डॉमेस्टिक ब्रांच) खाली पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 300 रिक्त पदों पर कैंडीडेट्स को चुना जाएगा। इसमें Navik GD के 260 खाली पद और Navik DB के 40 खाली पद शामिल हैं। योग्य और इच्छुक कैंडीडेट्स इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं।

आवेदन की प्रक्रिया:

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से 11 फरवरी 2025 से शुरू होगी और इसकी आखिरी तारीख 25 फरवरी 2025 निर्धारित कर दी गई है। कैंडीडेट्स ICG की आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। कैंडीडेट्स ध्यान रखें कि आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही एक्सेप्ट किए जाएंगे। आवदेन करने के लिए कैंडीडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

 

1. सबसे पहले कैंडीडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और CGEPT लिंक पर क्लिक कर दें।

2. अब नए पेज पर “क्रिएट अकाउंट” लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें।

3. रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन करें तथा संबंधित पद का फॉर्म भर दें।

4. सभी इंर्पोटेंट डॉक्युमेंट अपलोड करके निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।

5. भरे हुए फार्म का प्रिंट आउट ले लें।

NAVIK GD, DB Recruitment 2025

ज़रूरी योग्यताएं:

Navik General Duty:

इस पद के लिए आवेदन करने के लिए कैंडीडेट्स 12वीं कक्षा पास होने चाहिए। इस पद के लिए फिजिक्स और मैथमेटिक्स कंपलसरी है। कैंडीडेट्स का जन्म 1 सितंबर 2003 से 31 अगस्त 2007 के बीच होना चाहिए।

Navik Domestic Branch:

इस पद के लिए कैंडीडेट्स का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा पास होना आवश्यक है और 1 सितंबर 2003 से 31 अगस्त 2007 के बीच जन्म होना चाहिए।

इस भर्ती के लिए अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क ₹300 निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क नहीं लगेगा।

पदों का जानकारी:

Navik General Duty: 260 पद

Navik Domestic Branch: 40 पद

चयन की प्रक्रिया:

इस भर्ती के लिए चयन तीन चरणों में होने वाला है। सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी उसके बाद एक लिखित परीक्षा और सबसे आखिर में मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। इनमें पास होने वाले उम्मीदवारों को ही इन पदों के लिए चुना जाएगा।

NAVIK GD, DB Recruitment 2025

शारीरिक मानदंड के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 157 सेमी होनी चाहिए। उम्मीदवार को 1.6 किलोमीटर दौड़ 7 मिनट के अंदर पूरी करनी होगी। इसके अलावा, 20 उठक बैठक एवं 10 पुश-अप्स होंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन करते वक्त दिए गए निर्देशों का कैंडीडेट्स पालन करें। सभी डॉक्यूमेंट सही एवं अपडेटेड ही अपलोड करें। आवेदन शुल्क समय पर जमा करें और रसीद को संभाल कर रखें।

निष्कर्ष:

यदि आप भी इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य हैं तो आप भी 11 फरवरी से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यह मौका इंडियन कोस्ट गार्ड में सेवा करने का सपना देखने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक शानदार अवसर है।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें