Sarkari Naukri 2024: NHAI बिना लिखित परीक्षा के सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जानें आवेदन प्रक्रिया

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Sarkari Naukri 2024: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने देश के युवा इंजीनियरों के लिए एक सुनहरा मौका प्रदान किया है। इस संगठन ने हाल ही में हेड-टेक्निकल और हेड-टोल ऑपरेशन के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। खास बात यह है कि इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी, बल्कि उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर ही किया जाएगा।

Sarkari Naukri 2024: इस भर्ती के प्रमुख बिंदु

  • पद: हेड-टेक्निकल और हेड-टोल ऑपरेशन
  • कुल पद: 2
  • वेतन: 29 लाख रुपये सालाना
  • योग्यता: सिविल इंजीनियरिंग में B.E/B.Tech
  • आयु सीमा: 55 वर्ष
  • चयन प्रक्रिया: इंटरव्यू
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 5 नवंबर
  • आधिकारिक वेबसाइट: nhai.gov.in

Sarkari Naukri 2024: क्यों है यह भर्ती खास

यह भर्ती उन लोगों के लिए एक शानदार अवसर है जो बिना किसी लिखित परीक्षा के एक प्रतिष्ठित संगठन में अपना करियर बनाने की चाहत रखते हैं। इस भर्ती के माध्यम से NHAI हेड-टेक्निकल के 1 पद और हेड-टोल ऑपरेशन के 1 पद पर भर्ती करेगी। चयनित उम्मीदवारों को 29 लाख रुपये सालाना का बेहद आकर्षक वेतन मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें अन्य सुविधाएं जैसे पारिश्रमिक और आधिकारिक वाहन भी प्रदान किए जाएंगे।

NHAI Job Opportunity 2024

Sarkari Naukri 2024: आवेदन कैसे करें

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में B.E/B.Tech की डिग्री अवश्य होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए उम्र सीमा 55 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर ही किया जाएगा। इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

 

इस भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार इनकी आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर अधिक और विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2024 है। यह आवेदन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन के साथ दिए गए आवेदन फॉर्म को भरकर उसे इस ईमेल आईडी – (hr.nhipmpl@nhai.org) पर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ सेल्फ अटेस्ट करके भेजना होगा।

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है जो सिविल इंजीनियरिंग में रुचि रखते हैं और एक प्रतिष्ठित संगठन में काम करना चाहते हैं। यदि आप योग्य हैं तो देर मत कीजिए और आज ही आवेदन करें।

इन्हे भी पढें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें