RBI Recruitment 2025: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का बड़ा मौका, जानिए पदों की पूरी जानकारी

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

RBI (भारतीय रिजर्व बैंक) द्वारा साल 2025 में मेडिकल कंसल्टेंट खाली पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती 3 साल के लिए होगी। योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स के पास 14 फरवरी 2025, शाम 4:00 बजे तक आवेदन करने का मौका है। आज इस लेख में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी ज़रूरी जानकारी के बारे में बताएंगे।

ज़रूरी योग्यताएं: 

इस पद के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास MCI (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस डिग्री होना ज़रूरी है। इस भर्ती के लिए जनरल मेडिसिन में पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री रखने वाले कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, कैंडीडेट्स के पास कम से कम 2 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए। योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी कैंडीडेट्स आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

RBI Recruitment 2025

चयन की प्रक्रिया और सैलरी: 

इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नही देनी होगी। कैंडीडेट्स का चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के बेस पर किया जाएगा। यह पद 3 साल के समय के लिए होगा। चयन हुए कैंडिडेट्स को प्रति घंटे ₹1,000 का पेमेंट प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, इस भर्ती के तहत कैंडिडेट्स को अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें  IOB Recruitment 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक में ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, अप्रेंटिस के रूप में बनाएं अपना करियर!

आवेदन की प्रक्रिया: 

RBI द्वारा तय किए गए आवेदन फॉर्म को भरकर कैंडिडेट्स को तय किए गए पते पर जमा करना होगा। आवेदन फाॅर्म आधिकारिक नोटिफिकेशन में मौजूद है। आवेदन फाॅर्म नीचे दिए गए पते पर भेजें:

पता: Regional Director, Human Resource Management Department, Recruitment Section, Reserve Bank of India, Kolkata Regional Office, 15, Netaji Subhas Road, Kolkata – 700001

आवेदन फाॅर्म को समय सीमा के अंदर सही तरीके से भरकर भेजना ज़रूरी है। देर से भेजे जाने वाले आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

ज़रूरी निर्देश: 

कैंडिडेट्स को आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी कैंडीडेट्स सभी ज़रूरी योग्यताओं पूरा कर रहे हों। आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य ज़रूरी डॉक्यूमेंट जोड़ना करना ज़रूरी है। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन ज़रूर पढ़ें। जिससे आवेदन प्रक्रिया से जुडी कोई भी ज़रूरी जानकारी न छूटे।

यह भी पढ़ें  NRRMS में 19,000 पदों पर भर्ती, 12वीं से पोस्ट-ग्रेजुएट तक के उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर, जल्द करें आवेदन

RBI Recruitment 2025

निष्कर्ष:

RBI में मेडिकल कंसल्टेंट पद के लिए यह भर्ती मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए एक बेहतरीन मौका है। अगर आप जरूरी योग्यता को पूरा करते हैं, तो निश्चित तारीख से पहले आवेदन कर लें और भारतीय रिजर्व बैंक के साथ जुड़ने का अवसर प्राप्त करें।

इन्हें भी पढ़ें:

DISCLAIMER
हमने यह सुनिश्चित करने के लिए सभी उपाय किए हैं कि इस लेख में और हमारे सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर दी गई जानकारी विश्वसनीय, सत्यापित और अन्य बड़े मीडिया हाउस से प्राप्त है। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, हमें [email protected] पर संपर्क करें।