DIY Neem Toner: सिर्फ 10 मिनट में घर पर बनाएँ प्राकृतिक नीम टोनर

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

DIY Neem Toner: नीम को आयुर्वेद में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। अगर आपकी स्किन पर पिंपल्स, ऑयल या दाग-धब्बों की समस्या है, तो DIY Neem Toner आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह पूरी तरह प्राकृतिक है और घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।

Benefits of DIY Neem Toner

  • पिंपल्स और एक्ने को कम करता हैं।
  • त्वचा से अतिरिक्त तेल हटाता हैं।
  • रोमछिद्रों को साफ करता हैं।
  • दाग-धब्बे हल्के करने में मदद करता हैं।
  • स्किन को ताजगी और ठंडक देता हैं।

DIY Neem Toner

Ingredients Required

DIY Neem Toner बनाने के लिए आपको बहुत कम सामग्री की जरूरत होगी:

  • 10–15 ताजी नीम की पत्तियां
  • 1 कप पानी
  • 1 छोटा चम्मच गुलाब जल (वैकल्पिक)
  • 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल (वैकल्पिक)

How to Make DIY Neem Toner

  • एक पैन में 1 कप पानी लें और उसमें नीम की पत्तियां डाल दें।
  • इसे 5–7 मिनट तक उबालें जब तक पानी का रंग हल्का हरा न हो जाएँ।
  • गैस बंद करें और पानी को ठंडा होने दें।
  • अब इसे छानकर एक साफ बोतल में भर लें।
  • अगर आप चाहें तो इसमें गुलाब जल और एलोवेरा जेल मिला सकते हैं।
  • सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • आपका DIY Neem Toner तैयार है।

How to Use Neem Toner

  • सबसे पहले चेहरा फेस वॉश से साफ करें।
  • कॉटन की मदद से टोनर को पूरे चेहरे पर लगाएं।
  • इसे धोने की जरूरत नहीं है।
  • दिन में 1 या 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

DIY Neem Toner

Storage Tips

  • टोनर को फ्रिज में रखें।
  • 5–7 दिनों के अंदर इस्तेमाल कर लें।
  • हमेशा साफ और सूखी बोतल का उपयोग करें।

Precautions

  • बहुत ज्यादा संवेदनशील त्वचा हो तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • अगर जलन या एलर्जी हो तो तुरंत उपयोग बंद कर दें।
  • आंखों के आसपास लगाने से बचें।

यह भी देखें:-

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You