Hair Tips: बालों में नींबू के रस को लगाने से फायदा होता है या नुक्सान, जानें एक्सपर्ट की राय

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

Hair Tips: नींबू का रस बालों के लिए फायदेमंद है, या नहीं इसे लेकर कई तरह की मिथक प्रचलित है। खासतौर पर अक्सर ये बात कही जाती है कि नींबू का रस बालों को सफेद कर सकता है। बालों की समस्या से परेशान लोग अक्सर इस बालों में इस्तेमाल करते हैं लेकिन सही जानकारी न होने की वजह से उन्हें कई बार नुकसान का सामना करना पड़ता है, आइए आज जानते हैं इस लेख में की विशेषज्ञ इस पर क्या सोचते हैं उनका क्या विचार है? और नींबू को बालों में लगाने का सही तरीका क्या है?

क्या नींबू का रस बालों को सफेद करता है?

डर्मेटोलॉजिस्ट का नजरिया:

डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार यह एक बड़ा मिथक है कि नींबू का रस बालों को सफेद करता है। डर्मेटोलॉजिस्ट कहना है कि नींबू का रस बालों को जड़ों से पोषण देने और स्कैल्प से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में हमारी मदद करता है। हालांकि नींबू को सीधे बालों पर लगाने से बचना चाहिए। बेहतर परिणाम के लिए हम इसे बहुत ही अन्य सामग्री जैसे की दही, एलोवेरा या बादाम के तेल के साथ मिलकर भी अपने बालों पर लगा सकते हैं।

हेयर और ब्यूटी एक्सपर्ट की राय:

यह भी पढ़ें  Hair Growth Tips: सिर्फ एक महीने में रुकेगा बालों का झड़ना, इन चीजों का करें इस्तेमाल

हेयर और ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार नींबू का रस डेंड्रफ और स्केल्स इन्फेक्शन जैसी बहुत से समस्याओं से राहत दिलाता है, लेकिन इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड बालों से केराटिन प्रोटीन को कमजोर कर सकता है, जिससे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। इसीलिए नींबू का रस अन्य सामग्री के साथ मिलाकर ही लगाना चाहिए।

अगर इन हम दोनों की राय को देखें तो हम इस निष्कर्ष पर पहुंचते हैं कि नींबू के रस को कभी भी सीधे इस्तमाल नहीं करना चाहिए बल्की इसे किसी दूसरी सामग्री के साथ मिलाकर ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

बालों में नींबू के रस को लगाने से होने वाले फायदे: 

यदि हम नींबू के रस को बालों में लगाते हैं तो यह डेंड्रफ जैसी समस्याओं को कम करने में हमारी मदद करता है। नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड स्कैल्प को गहराई से साफ करते हैं और स्कैल्प से जुड़ी बहुत सी समस्याओं से हमें राहत दिलाते हैं। यह एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुणों से भरा हुआ होता है, जो स्कैल्प को संक्रमण से भी बचाता है। नींबू का रस के साथ अन्य सामग्री को मिलाकर लगाने पर यह बालों को पोषण देता है।

नींबू का रस लगाने का सही तरीका क्या है? 

नींबू के रस को बालों में लगाने के वैसे तो बहुत सारे तरीके हैं, लेकिन हम आपको यहां कुछ सामान्य तरीके बताएंगे।

यह भी पढ़ें  Diet For Summer Seasons: गर्मियों के लिए सुपरफूड नाश्ता, जो गर्मी में आपको रखेगा स्वस्थ

आप नींबू के रस को नारियल के तेल के साथ भी मिलकर लगा सकते हैं। इसके लिए आपको एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल और तीन से चार बूंदे नींबू के रस की लेनी होंगी। अब आप इसे अपने स्कैल्प पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर माइल्ड शैंपू से इसे धो लें।

आप नींबू के रस को अरंडी के तेल के साथ मिलकर भी लगा सकते हैं। इसके लिए आपको एक चम्मच अरंडी के तेल में कुछ बूंदे नींबू के रस को। मिलानी है और इसे अपने बालों पर लगाना है।

आप मेथी के साथ भी नींबू के रस को मिलाकर लगा सकते हैं मेथी के बीजों का पेस्ट बनाएं और उसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर उसे अपने बालों में लगाएं। यह डेंड्रफ को दूर करने में आपकी मदद करेगा।

नींबू का रस मेहंदी पाउडर के साथ मिलकर भी लगाया जा सकता है। बालों में प्राकृतिक रंग और चमक लाने के लिए मेहंदी में नींबू के रस की कुछ बंदे मिलाएं और इसे अपने बालों में लगा लें।

Lemon Hair Tips

 सावधानियां: 

नींबू के रस को आप सीधा बालों पर इस्तेमाल न करें। इसे सीधे बालों पर इस्तेमाल करने से आपको खुजली और ड्राइनेस जैसे समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन्हें बालों पर लगाने से पहले से एक पेच टेस्ट अवश्य करें। अधिक नींबू का रस बालों को नुकसान पहुंचा सकता है इसीलिए बस थोड़ी सी मात्रा में ही नींबू के रस का इस्तेमाल करें। इसे रोजाना लगाने से बालों में रूखापन आ सकता है, इसलिए आप इसे हफ्ते में केवल एक बार ही लगाए।

यह भी पढ़ें  Long Hair Remedies: बालों को कम समय में घुटनों तक लंबा करने के लिए इन चीजों का ऐसे करें इस्तेमाल, मिलेगा रिजल्ट

अधिक समय तक नींबू के रस को बालों में लगा छोड़ देने से यह बालों को कमजोर कर सकता है इसीलिए केवल 20 से 30 मिनट तक की इसे अपने बालों में लगा कर रखें। नींबू का रस बालों के लिए जहां फायदेमंद है वहां इसके कुछ नुकसान भी है। यदि आप इसे सावधानीपूर्वक अपने बालों में लगाते हैं तो यह आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।

बाल सफेद होने के पीछे नींबू का रस नहीं बल्कि अनुवांशिकता, पोषण की कमी और हार्मोनल असंतुलन जैसे कारण हो सकते हैं। इसीलिए यदि आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो आप इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

इन्हें भी देखें: