Onion Juice For Hair: कमजोर और रूखे बालों का नेचुरल समाधान

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Onion Juice For Hair: आजकल बालों का झड़ना, पतले बाल और समय से पहले सफेद होना एक आम समस्या बन चुकी है। केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स से कई बार बालों को नुकसान भी पहुंचता है। ऐसे में प्याज का रस एक आसान और प्राकृतिक घरेलू उपाय माना जाता है। प्याज में मौजूद पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत करने और नए बाल उगाने में मदद करते हैं।

Onion Juice for Hair के फायदे

  • बालों का झड़ना कम करता है।
  • नए बाल उगाने में मदद करता है।
  • स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है।
  • डैंड्रफ और स्कैल्प इन्फेक्शन को कम करता है।
  • बालों को घना और मजबूत बनाता है।
  • बालों की चमक और नेचुरल शाइन बढ़ाता है।

Onion Juice For Hair

प्याज का रस बनाने का तरीका

  • एक या दो मध्यम आकार के प्याज लें।
  • उन्हें छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • मिक्सर में पीस लें।
  • सूती कपड़े या छलनी से रस छान लें।
  • ताजा रस का ही उपयोग करें।

प्याज़ का रस कैसे लगाएँ

  • बालों को हल्का गीला कर लें।
  • कॉटन या उंगलियों की मदद से रस स्कैल्प पर लगाएँ।
  • हल्के हाथों से 5–10 मिनट मसाज करें।
  • 30–40 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें
  • हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें।

Onion Juice For Hair

प्याज का रस इस्तेमाल करते समय सावधानियाँ

  • पहली बार लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • आंखों में जाने से बचाएँ।
  • बहुत अधिक मात्रा में इस्तेमाल न करें।
  • कटे या घायल स्कैल्प पर न लगाएँ।
  • बदबू से बचने के लिए बाद में अच्छे शैम्पू से धोएँ।

यह भी देखें:-

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On