Health Tips: कच्चे और पके सलाद में अंतर, आयुर्वेद के अनुसार सही विकल्प क्या है? जाने

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

Health Tips: सेहतमंद रहने के लिए सही खान पान सबसे ज़्यादा ज़रूरी होता है। हमारे शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के लिए डाइट में संतुलित न्यूट्रिशन का होना ज़रूरी होता है। गलत खान पान से न केवल शरीर कमज़ोर होता है, बल्कि इम्यूनिटी भी प्रभावित होती है। ऐसे में हेल्दी खान की बात करें तो सलाद को डाइट का एक अहम हिस्सा माना जाता है।

हालांकि आयुर्वेद के अनुसार सलाद का सेवन अगर सही तरीके से न किया जाए, तो यह सेहत को नुकसान भी दे सकता है। आयुर्वेद के विशेषज्ञ का कहना है कि वजन कम करने या सेहत सुधारने के लिए सलाद को डाइट में शामिल करना फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कच्चे सलाद को पके हुए भोजन के साथ मिलकर खाने से आपके पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। आयुर्वेद कहता है कि कच्चे और पके हुए भोजन को एक साथ खाने से पाचन प्रक्रिया प्रभावित होती है, क्योंकि दोनों को पचाने में शरीर को अलग-अलग समय लगता है।

Salad Health Tips

सलाद को कैसे खाएं? 

यदि आप सलाद को मुख्य भोजन के साथ खाना चाहते हैं, तो इसे हल्का स्टीम करके खाएं। इसे टीम करने से सलाद के पोषक तत्व बने रहते हैं और इसे पचाने में भी आसानी होती है। अगर स्टीम करने का विकल्प उपलब्ध न हो तो सलाद और मुख्य भोजन को अलग-अलग समय पर खाएं। इससे पाचन तंत्र पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ेगा और डाइजेशन बेहतर रहेगा।

यह भी पढ़ें  Skin Repair Foods: इन 5 फूड्स को अपनी डाइट में करें शामिल और पाएं निखरी हुई त्वचा

आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से कच्चे सलाद का सेवन दिन के समय करना सबसे उपयुक्त माना जाता है। विशेषकर सुबह या दोपहर में, इस समय जठराग्नि सबसे प्रबल होती है, जिससे कच्चा भोजन आसानी से पच सकता है। रात में कच्चे सलाद के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इस समय पाचन शक्ति धीमी हो जाती है।

Salad Health Tips

पाचन पर प्रभाव: 

कच्चे सलाद को पचाने में डाइजेस्टिव सिस्टम को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। यदि इसे गलत समय पर या गलत तरीके से खाया जाए, तो इससे अपच, गैस या अन्य पाचन संबंधी समस्या पैदा हो जाती है। आयुर्वेद के अनुसार भोजन का चयन और सेवन शरीर की प्रकृति और पाचन क्षमता के अनुसार होना चाहिए।

यह भी पढ़ें  रात भर बालों में गुलाब जल (Rose Water) लगाना सही है या नहीं? जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका और फायदे

Health Tips: सलाद सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसे सही समय और तरीके से खाना बहुत जरूरी होता है। स्टीम सलाद मुख्य भोजन के साथ एक बेहतर विकल्प भी होता है, जबकि कच्चा सलाद दिन के समय में अलग से खाया जाना चाहिए। आयुर्वेद के इन सुझावों का पालन करके न केवल आप बेहतर पाचन सुनिश्चित कर सकते हैं, बल्कि अपने शरीर को आवश्यक पोषण भी दे सकते हैं। सही खान-पान से सेहतमंद जीवन का आधार बनता है।

इन्हें भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें  Hair Care: चावल के पानी से मालिश करें और पाएं 5 ग़ज़ब के फायदे