Skin Care Hack: क्या बादाम का तेल आपकी स्किन को झुर्रियों से बचा सकता है? जानें वैज्ञानिक नज़रिया!

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Skin Care Hack: बादाम का तेल स्किन की देखभाल के लिए पुराने वक्त से इस्तेमाल किया जा रहा है। यह एक प्राकृतिक तेल है, जिसमें विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैटी एसिड होते हैं। यह स्किन को हाइड्रेट और सॉफ्ट बनाने में सहायता करता है। कई लोग इसे मॉइश्चराइजर, मसाज, ऑयल या फेस मास्क की तरह इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या यह सच में झुर्रीयों को कम करने में कारगर है या यह केवल एक आम धारणा है। आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं।

क्या बादाम का तेल झुर्रियों पर करता है असर?

बादाम का तेल झुर्रीयों को कम करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। यदि इसे रोजाना एक मॉइश्चराइजर की तरह इस्तेमाल किया जाए, तो स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ती है और ड्राइनेस कम होती है। स्किन यदि अच्छी तरह से मॉइश्चराइज रहे तो झुर्रियां जल्दी नहीं बनतीं। इसी तरह बादाम का तेल झुर्रीयों को कम करने में सहायता करता है। लेकिन इसका असर धीरे-धीरे दिखाई देता है।

Skin Care Hack

कैसे काम करता है बादाम का तेल?

बादाम के तेल में उपलब्ध फैटी एसिड्स स्किन को गहराई से मॉइश्चराइज करते हैं। इससे स्किन मुलायम बनती है और फाइन लाइंस धीरे-धीरे हल्की होने लगते हैं। इसके अलावा, इसमें मौजूद विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ने में सहायता करते हैं। जो, वक्त से पहले एजिंग की बड़ी वजह होते हैं। यह स्किन को रिपेयर करता है और नई कोशिकाओं के निर्माण में मददगार होता है।

स्किन इलास्टिसिटी और ग्लो बढ़ाने में सहायक:

बादाम का तेल स्किन की इलास्टिसिटी को बनाए रखने में सहायता करता है। इससे स्किन की टाइटनेस बनी रहती है और झुर्रियां जल्दी नहीं दिखतीं। इसके नियमित उपयोग से चेहरा मुलायम और चमकदार दिखने लगता है। यदि आप रात में सोने से पहले हल्के हाथों से बादाम के तेल से मसाज कर लें तो, यह स्किन को रिलेक्स करता है और शानदार रिज़ल्ट प्रदान करता है।

कब और किस तरह से करें इस्तेमाल?

बादाम तेल का इस्तेमाल रात में सोने से पहले करना सबसे बेहतर होता है। कुछ बूंदे लेकर हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर मसाज कर लें और उसे बिना धोए ही सो जाएं। आप चाहें तो इसे फेस मास्क या फिर क्लींजर के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं। यह स्किन को गहराई से सफाई करता है और पोषण भी प्रदान करता है।

Skin Care Hack

किसको नहीं करना चाहिए उपयोग?

बादाम का तेल ज्यादातर लोगों के लिए सेफ है। लेकिन यदि आपको नट्स से एलर्जी है या फिर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली या फिर सेंसिटिव है, तो इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर से एडवाइस अवश्य लें। एक्ने या फिर पिंपल से परेशान लोग भी इसे इस्तेमाल करने से बचें। क्योंकि इससे परेशानी बढ़ सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

ऐप खोलें
Responsive Sticky Footer Ad (70px Height)