DSSSB Recruitment 2026: 911 पदों पर निकली भर्ती, Junior Engineer समेत कई पोस्ट के लिए आवेदन शुरू

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

अगर आप गवर्नमेंट जॉब ढूंढ रहे हैं, तो ये सबसे अच्छा मौका हो सकता है क्योंकि DSSSB ने DSSSB Recruitment 2026 के तहत 911 पदों पर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती कई पद जैसे Junior Engineer, Legal Assistant, Assistant Engineer और Assistant Section Officer आदि पर लोगों को आवेदन का मौका देगी। इस भर्ती ऑनलाइन होगी। जिसके लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं, और ये आवेदन 25 मार्च 2026 तक किए जा सकेंगे।

किन पदों पर होगी भर्ती?

DSSSB Notification 2026 के तहत उम्मीदवारों को कई अलग अलग पद के लिए चुना जाएगा। इस के तहत कुल 911 पद भरे जाएंगे। इनमें Assistant Section Officer के सबसे ज्यादा पद शामिल हैं, जबकि Junior Engineer (Civil) और Assistant Engineer (Civil) के पद भी बड़ी संख्या में हैं। इसके अलावा Legal Assistant के लिए भी भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती अलग-अलग विभागों की जरूरत के हिसाब की जाएगी और चुने गए लोगों की पोस्टिंग दिल्ली में होगी।

DSSSB Recruitment 2026

क्या होनी चाहिए योग्यता?

DSSSB Recruitment 2026 सिर्फ वही लोग अप्लाई कर सकेंगे जो इस भर्ती की जरूरी शर्तों को पूरा करेंगे। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास Legal Assistant पद के लिए Law Degree और काम का एक्सपीरियंस होना चाहिए। जबकि Assistant Engineer (Civil) के लिए Civil Engineering में Degree अनिवार्य है। Junior Engineer (Civil) के लिए Degree या Diploma in Civil Engineering के साथ एक्सपीरियंस भी मांगा गया है।

इसके अलावा Assistant Section Officer पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation होना जरूरी है। जो लोग अप्लाई करना चाहते हैं, तो एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। अगर इस भर्ती के लिए तय की गई उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की कम से कम उम्र 18 साल और ज्यादा से ज्यादा उम्र 35 साल होनी चाहिए। लेकिन आरक्षित वर्ग के लोगों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

DSSSB Recruitment 2026 की सैलरी डिटेल्स

अगर बात सैलरी की करें तो यह भर्ती चुने जाने वाले लोगों को अच्छा ऑफर करती है। Legal Assistant और Junior Engineer पदों के लिए वेतन ₹35,400 से शुरू होकर ₹1,12,400 या ₹1,42,400 तक जा सकता है। वहीं Assistant Engineer और Assistant Section Officer पदों के लिए सैलरी ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रति माह तक तय की गई है। इसके अलावा उम्मीदवार को दूसरी सुविधाएं और भत्ते भी मिलेंगे।

DSSSB Recruitment 2026

DSSSB Recruitment 2026 Selection Process

Selection Process के तहत उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले Written Test होगा, जिसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को जरूरत पड़ने पर Interview लिया जाएगा और आखिरी चरण में Document Verification के जरिए उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी।

अगर आप इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो देर न करें और 25 मार्च 2026 तक आवेदन करें आवेदन करने के लिए आप DSSSB official website पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं और इस भर्ती का हिस्सा बना सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You