स्मार्टफोन कैमरा टेक्नोलॉजी तेजी से प्रोफेशनल कैमरों की बराबरी करने लगी है और इसी और आगे बढ़ते हुए Vivo ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे MWC 2026 इवेंट में शोकेस किया, जहां इसका फोकस खास तौर पर फोटोग्राफर्स और कंटेंट क्रिएटर्स पर रखा गया। इस फोन का लुक बाकी फोनो से थोड़ा हट पर और अलग ही लेवल का है। इसमें दूरबीन जैसा एक्सटेंड होने वाला टेलीफोटो लेंस और हाई-एंड कैमरा सिस्टम है। जिससे इसका लुक अलग और यूनिक होता है।
MWC 2026 में पहली बार दिखा Vivo X300 Ultra
Vivo X300 Ultra को MWC 2026 के दौरान ग्लोबली पेश किया गया, हालांकि कंपनी ने अभी इसे पूरी तरह लॉन्च नहीं किया है। इवेंट में फोन के डिजाइन और कैमरा टेक्नोलॉजी पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया गया है। Vivo ने बताया कि यह स्मार्टफोन प्रो-लेवल फोटो और वीडियो शूटिंग को आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है। फिलहाल तो कंपनी ने इसके लिमिटेड स्पेसिफिकेशन ही शेयर किए हैं।

कैमरा सेक्शन इस फोन का सबसे ज़रूरी हिसा है। रिपोर्ट्स के हिसाब से Vivo X300 Ultra में 200MP Sony LYT 901 main camera दिया जा सकता है, जिस में बड़े सेंसर और बेहतर लाइट कैप्चर जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा इस फोन में 200MP Samsung HPB periscope telephoto camera मिलने की भी जानकारी सामने आई है, जिसे Zeiss APO certification का सपोर्ट मिल सकता है।
इस पूरे सेटअप की वजह से फोटो को बेहद क्लियर और डिटेल में कैप्चर किया जा सकेगा। कम्पनी ने यह भी कहा है कि इस फोन का कैमरा सिस्टम पूरी तरह से प्रोफेशनल लेवल क्वालिटी देगा। इस कैमरे की वजह से दिन में और रात में हाई-डिटेल शॉट्स लिए जा सकेंगे। यही वजह है कि यह फोन क्रिएटर्स और वीडियो मेकर्स के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है।
Zeiss Telephoto Extender से मिलेगा दूरबीन जैसा ज़ूम
इस स्मार्टफोन में Zeiss Telephoto Extender Gen 2 Ultra पेश किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह 400mm इक्विवेलेंट लेंस लगभग आठ गुना ऑप्टिकल जूम का एक्सपीरियंस दे सकता है। यानी दूर मौजूद ऑब्जेक्ट को भी बिना क्वालिटी खोए करीब से कैप्चर किया जा सकेगा। इसमें गिम्बल ग्रेड Optical Image Stabilization और मोशन ट्रैकिंग फोकस टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे चलते हुए सब्जेक्ट की शूटिंग भी स्थिर और साफ रहेगी। यह फीचर्स एक्सटेंडर स्मार्टफोन कैमरे को लगभग DSLR जैसा बनाने की कोशिश है।
SmallRig Camera Cage से बनेगा पूरा वीडियो शूटिंग सेटअप
Vivo ने एक्सेसरी ब्रांड SmallRig के साथ मिलकर एक प्रो-ग्रेड camera cage भी पेश किया है। यह एक्सपैंडेबल डिजाइन के साथ आता है, जिसमें कई cold shoe mounts और क्विक रिलीज पोर्ट दिए गए हैं। इसकी मदद से यूजर्स माइक्रोफोन, लाइट, हैंडल और अन्य वीडियो एक्सेसरी आसानी से जोड़ सकते हैं।

इस केज में फिजिकल शटर बटन, जूम कंट्रोल और मल्टी-लेवल कूलिंग फैन भी दिया गया है, जिससे वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान फोन गर्म नहीं होगा। साथ ही इसमें एक्सटर्नल लेंस एक्सपैंशन फ्रेम भी मौजूद है, जो टेलीफोटो एक्सटेंडर को सपोर्ट करता है और मोबाइल शूटिंग को प्रोफेशनल सेटअप जैसा बना देता है। इसके अलावा भी इस फोन में कई हाई क्वालिटी फोटोग्राफी फीचर्स देखने के लिए मिलते हैं।
लॉन्च और कीमत को लेकर क्या है जानकारी
फिलहाल Vivo ने इस फोन के प्रोसेसर, बैटरी और डिस्प्ले के बारे में जानकारी शेयर नहीं की है। कंपनी का कहना है कि Vivo X300 Ultra को जल्दी ही इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन किन देशों में यह पहले आएगा यह तो लॉन्च के टाइम ही पता चलेगा। कीमत की बात करें तो इसके फीचर्स को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये फोन प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट करेगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- Xiaomi Redmi A7 Pro: बजट फोन में कमाल के फीचर्स, कीमत सिर्फ ₹9,000
- Honor 600 जल्द मार्केट में देगा दस्तक, लॉन्च से पहले फोन की अहम जानकारी आई सामने
- OnePlus 13s की कीमत में बड़ी गिरावट, अब ₹10,000 तक सस्ता हुआ प्रीमियम स्मार्टफोन






















