Honor X80 GT जल्द हो सकता है लॉन्च, 13,080mAh बैटरी वाले फोन को लेकर बढ़ा क्रेज

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

स्मार्टफोन मार्केट में Honor एक बार फिर से अपने नए फोन Honor X80 GT को लॉन्च करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि इस फोन में करीब 13,080mAh की बैटरी दी जा सकती है। इतनी बड़ी बैटरी की वजह से यह फोन टेक मार्केट में काफी मशहूर हो रहा है, जिसकी वजह से हर कोई इस फोन के बारे में ज्यादा जानना चाहता है। अगर आप भी इस फोन के बारे में जानना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आप ही के लिए है।

लीक से सामने आई Honor X80 GT की जानकारी

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक टिप्सटर ने इस फोन से जुड़ी बड़ी जानकारी शेयर की है। इस लीक में बताया गया है कि Honor X80 GT में करीब 13,080mAh की बैटरी देखने के लिए मिल सकती है। यह बैटरी कैपेसिटी आम फोन्स में आने वाली बैटरी से लगभग दो गुना है। आजकल ज्यादातर फोन्स में 4500mAh से लेकर 6000mAh तक की बैटरी देखने के लिए मिलती है, लेकिन ऐसे में Honor X80 GT बहुत बड़ी बैटरी के साथ इस फोन को पेश कर सकता है, जो इस फोन के मशहूर होने का एक बड़ा कारण बन रहा है।

Honor X80 GT

नई Silicon-Carbon Battery Technology

बताया जा रहा है कि कंपनी इस बार बड़ी बैटरी के साथ टेक्नोलॉजी में भी थोड़ा बदलाव कर सकती है। खासकर Silicon-Carbon Battery Technology का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और कंपनी भी नई टेक्नोलॉजी को फॉलो करते हुए इसी तरह की एडवांस बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है। बताया जा रहा है कि यह बैटरी पारंपरिक Lithium-ion battery के मुकाबले ज्यादा एनर्जी स्टोर कर सकती है। इसकी वजह से फोन की मोटाई ज्यादा नहीं बढ़ती है और बड़ी बैटरी भी मिल जाती है। यह बैटरी आपको कई Chinese smartphones में देखने के लिए मिल सकती है और Honor X80 GT battery भी इसी तकनीक के साथ आ सकती है।

Honor की GT series पहले से ही अच्छे कैमरा ऑप्शन के लिए जानी जाती है, इसलिए उम्मीद है कि इसमें भी ऐसे ही फीचर्स दिए जाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें AI Scene Detection, बेहतर Night Photography और Auto HDR जैसे फीचर्स देखने के लिए मिल सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि इसमें कैमरा सॉफ्टवेयर फोटो लेते समय light और color को अपने आप एडजस्ट करेगा, जिससे बिना ज्यादा सेटिंग बदले अच्छी तस्वीर ली जा सकेगी।

Samsung और Apple जैसे ब्रांड अभी भी पीछे

अगर हम बड़े स्मार्टफोन ब्रांड की बात करें जैसे Samsung और Apple, तो यह कंपनियां अभी तक अपने ज्यादातर स्मार्टफोन्स में इतनी बड़ी बैटरी नहीं दे पाई हैं। इन कंपनियों के अधिकतर फोन्स में आमतौर पर 5000mAh से 6000mAh तक की बैटरी देखने के लिए मिलती है। रिपोर्ट्स के हिसाब से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सामने आई जानकारी के अनुसार कुछ कंपनियां 12,000mAh, 18,000mAh और 20,000mAh तक की बैटरी टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी को फोन में फिट करने के दौरान कंपनियों को कुछ तकनीकी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

Honor X80 GT

Realme भी बड़ी बैटरी वाले फोन लॉन्च कर चुका है

बड़ी बैटरी के मामले में सिर्फ Honor ही नहीं बल्कि दूसरे Chinese brands जैसे Realme भी आगे बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। Realme ने हाल के समय में बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन्स पर काम किया है और कंपनी के कुछ फोन्स में 6000mAh से ज्यादा बैटरी भी देखने के लिए मिली है। अब दूसरे ब्रांड भी इसी ओर बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। यानी अब ब्रांड बड़ी बैटरी पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं।

अगर बात करें Honor की तो कंपनी ने पहले भी बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। Honor Win series में करीब 10,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा Honor Power 2 में 10,080mAh की बैटरी भी देखने के लिए मिली थी। अब इसके बाद Honor X80 GT नया फोन हो सकता है जिसमें इससे भी बड़ी बैटरी देखने के लिए मिल सकती है।

कब लॉन्च हो सकता है Honor X80 GT

अगर बात करें Honor X80 GT launch के बारे में तो कंपनी ने अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है। लेकिन लीक रिपोर्ट्स के हिसाब से इसे आने वाले कुछ महीनों में पेश किया जा सकता है। पहले इसे China में पेश किया जाएगा, उसके बाद इसे दूसरे देशों में भी लाया जा सकता है। हालांकि अभी इसके processor, camera और दूसरे features के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसकी बैटरी को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह बाकी मामलों में भी काफी दमदार साबित हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You