हाल ही में Realme ने अपना नया Realme Note 80 कुछ इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूजर्स के लिए है जिनको कम कीमत में बड़ी बैटरी चाहिए और अच्छे फीचर्स भी चाहिए, क्योंकि इस फोन में कंपनी ने 6,300mAh बैटरी के साथ Android 15 बेस्ड नया सिस्टम भी दिया है, जिससे एंट्री लेवल स्मार्टफोन की कैटेगरी में यह एक अच्छा और पॉपुलर फोन बन चुका है। आइए देखते हैं इसमें ऐसे क्या फीचर्स कंपनी दे रही है, जिसकी वजह से यह इतना मशहूर हो रहा है।
Realme Note 80 Price: कम बजट में दमदार स्मार्टफोन
अगर बात करें कि इस फोन को किस कीमत पर, किन वेरिएंट के साथ और कहां लॉन्च किया गया है, तो यह अभी भारत में लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन इसे इंडोनेशिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। Realme Note 80 price की बात करें तो इसके 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत IDR 16,99,000 रखी गई है, जो भारतीय रुपये में लगभग 9,300 रुपये के आसपास होती है।
वहीं 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत IDR 19,99,000 यानी करीब 10,900 रुपये बताई गई है। कंपनी ने इस फोन को Glacier Blue और Storm Black जैसे स्टाइलिश कलर ऑप्शन में पेश किया है।

6,300mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी पावर
बैटरी सेक्शन में इस फोन में 6,300mAh की बड़ी बैटरी देखी जा सकती है, जो इस फोन को 6300mAh battery smartphone कैटेगरी वाला फोन बनाती है। आज के समय में यूजर्स बड़ी बैटरी वाले फोन को ज्यादा तलाश करते हैं। Realme ने इसी पर फोकस करके इस फोन को डिजाइन किया है। इसके साथ इस बैटरी को 15W wired charging का सपोर्ट दिया गया है। भले ही इसकी चार्जिंग स्पीड तेज न हो, लेकिन बड़ी बैटरी की वजह से यूजर्स को काफी फायदा मिलता है।
बड़ा डिस्प्ले और स्मूद एक्सपीरियंस
Realme Note 80 में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। इसमें 90Hz refresh rate मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और ऐप्स का इस्तेमाल काफी स्मूद महसूस होता है। इसके अलावा 180Hz touch sampling rate दिया गया है, जो गेमिंग और टच रिस्पॉन्स को बेहतर बनाता है। फोन की 563 निट्स पीक ब्राइटनेस इसे आउटडोर इस्तेमाल के लिए भी ठीक बनाती है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस कैसी है?
परफॉर्मेंस की बात करें तो Realme Note 80 में Unisoc T7250 processor दिया गया है, जो एक ऑक्टाकोर चिपसेट है। इसके साथ Mali G57 GPU मिलता है। इसी वजह से इस फोन को इस्तेमाल करना काफी आसान हो जाता है, क्योंकि इसमें कॉलिंग, व्हाट्सएप, यूट्यूब और हल्की-फुल्की गेमिंग जैसे काम बहुत ही स्मूथ तरीके से किए जा सकते हैं। इसके अलावा, क्योंकि यह फोन Android 15 आधारित Realme UI 6.0 सिस्टम पर चलता है, जिससे यूजर्स को नई टेक्नोलॉजी, नया इंटरफेस और बेहतर ऑप्शन मिलते हैं।
कैमरा सेटअप: सिंपल लेकिन काम का
कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme Note 80 में सिंगल रियर कैमरा देखने को मिलता है, जो 8 मेगापिक्सल का है और f/2.0 अपर्चर के साथ आता है। इसमें ऑटोफोकस का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे नॉर्मल फोटोग्राफी आसानी से की जा सकती है। यह कैमरा नॉर्मल फोटोग्राफी, डॉक्यूमेंट स्कैन और सोशल मीडिया पोस्ट के लिए काफी ठीक-ठाक माना जा सकता है।
फ्रंट कैमरे की बात करें तो 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है, जिससे नॉर्मल वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। कनेक्टिविटी के लिए Realme Note 80 में 4G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, BeiDou और USB Type-C पोर्ट जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। वजन की बात करें तो इस फोन का वजन लगभग 197 ग्राम है।
इसके अलावा इसमें 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है, जो आज भी कई यूजर्स के लिए बहुत जरूरी फीचर माना जाता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें in-display ultrasonic fingerprint sensor दिया गया है, जो इस प्राइस रेंज में कम देखने को मिलता है। इसके अलावा फोन में एंबिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलरोमीटर, गायरोस्कोप और ई-कम्पास जैसे कई सेंसर भी शामिल हैं, जिससे यूजर एक्सपीरियंस बेहतर बनता है।
भारत में लॉन्च होगा या नहीं?
फिलहाल Realme ने भारत में Realme Note 80 launch in India को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन अगर इसे भारत में इसी कीमत पर पेश किया जाता है, तो यह under budget smartphone कैटेगरी में शामिल हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत भारत में भी लगभग 12,000 रुपये से कम हो सकती है, जिसके बाद यह बजट सेगमेंट में बड़ी कंपनियों के फोनों को टक्कर दे सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- iQOO 15R पर जबरदस्त ऑफर, Amazon सेल में ₹13,000 तक कम हुई कीमत
- Lenovo मार्केट में लाने वाला है नया बड़ा फोन, 7.5-इंच स्क्रीन के साथ मिलेंगे कई नए फीचर्स
- Poco C85x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, Flipkart पर फोन के लिए माइक्रोसाइट हुई लाइव






















