जो लोग सरकारी नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए सीसीएल यानी नॉर्थ कॉलफील्ड्स लिमिटेड ने NCL Recruitment 2026 के तहत 577 पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया है। इस भर्ती में HEMM Operator, Paramedical Staff और Overseer जैसे कई पदों को भरा जाएगा। अगर आप 10वीं, 12वीं पास हैं या डिप्लोमा, नर्सिंग जैसी योग्यता रखते हैं तो आपके लिए मौका अच्छा हो सकता है।
577 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी
इस बार NCL Vacancy 2026 के तहत कुल 577 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सबसे ज्यादा पद HEMM Operator (Trainee) के लिए रखे गए हैं, जो माइनिंग सेक्टर से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा Paramedical और Overseer (Civil) के पद भी शामिल हैं। यानी टेक्निकल और मेडिकल दोनों फील्ड के उम्मीदवारों के लिए यहां अच्छा मौका मौजूद है।

भर्ती के लिए आप आवेदन कर सकते हैं और इसकी अंतिम तिथि 1 मई 2026 रखी गई है। मतलब आप 1 मई 2026 तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस नोटिफिकेशन के तहत अलग-अलग पदों पर नौकरी निकाली गई है। NCL Eligibility 2026 के हिसाब से HEMM Operator के लिए 10वीं पास और HMV का लाइसेंस जरूरी है।
वहीं अगर आप Staff Nurse के लिए आवेदन करते हैं तो आपके पास B.Sc Nursing या GNM होना चाहिए। दूसरे और भी कुछ पद हैं जिनके लिए 12वीं पास, डिप्लोमा या संबंधित फील्ड में सर्टिफिकेट की मांग की गई है। इसके लिए आपको नोटिफिकेशन पढ़ना होगा ताकि आपको योग्यता की सही जानकारी मिल सके।
भर्ती के लिए तय की गई उम्र सीमा की बात करें तो कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 30 साल होनी चाहिए। अगर आप आरक्षित वर्ग से हैं तो आपको सरकारी नियमों के हिसाब से उम्र सीमा में छूट भी मिल जाएगी।
आवेदन शुल्क कितना लगेगा?
इस भर्ती के लिए जो लोग आवेदन करना चाहते हैं उन्हें NCL Application Fee भी जमा करनी होगी। यह फीस General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹1180 रखी गई है। जबकि अगर आप SC, ST, ESM और PH के उम्मीदवार हैं तो आपसे किसी तरह की कोई फीस नहीं ली जाएगी, यानी कि आप फ्री में इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
अगर Selection Process की बात करें तो चुने गए उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा, जिसमें सबसे पहले Computer Based Test (CBT) होगा। इसके बाद Medical Examination और उसके बाद Document Verification किया जाएगा। वहीं जो उम्मीदवार इन सभी चरणों में सफल होंगे, उनका चयन किया जाएगा।

सैलरी और जॉब लोकेशन
इस भर्ती के तहत जिन लोगों को चुना जाएगा उन्हें NCL Salary Structure के हिसाब से सैलरी और ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह नौकरी माइनिंग सेक्टर में उम्मीदवारों को करियर बनाने का अच्छा मौका दे रही है। इस जॉब की लोकेशन मध्य प्रदेश के सिंगरौली और उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में है, जो माइनिंग के बड़े हब माने जाते हैं। अगर आपको लगता है आप इस भर्ती के योग्य हैं तो देर न करें और आवेदन करें, इससे पहले कि समय निकल जाए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Samsung Galaxy S26 Series की कीमत में भारी कटौती, अब ₹19,000 तक सस्ता हुआ प्रीमियम स्मार्टफोन
- Hyundai Ioniq 6: फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और लंबी रेंज वाली प्रीमियम EV, जानिए फीचर्स और कीमत
- BPCL Recruitment 2026 नोटिफिकेशन जारी, Junior Executive समेत कई पदों पर भर्ती, GATE की नहीं जरूरत






















