Vivo X200T स्मार्टफोन की बिक्री शुरू, 6200mAh बैटरी और हाई-एंड कैमरा के साथ

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने अपने नए मिड-फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X200T की बिक्री शुरू कर दी है। इसमें फोन में आपको हाई क्वालिटी फीचर्स मिलेंगे जिसमें प्रीमियम कैमरा और शानदार परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है। साथ ही इस फोन में 6200mAh की बड़ी दी गई है। आइए इस फोन में मिलने वाले फीचर्स देखते हैं।

Vivo X200T की भारत में कीमत

Vvo X200T स्मार्टफोन को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट मे लाया गया है। इसका बस वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ ₹59,999 की कीमत में मिल रहा है जबकि 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट ₹69,999 में बेचा जा रहा है। अभी ये फोन सिर्फ Vivo के आधिकारिक स्टोर और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर मिलेगा। लॉन्च ऑफ़र्स की बात करें तो कंपनी फोन पर ₹5,000 का इंस्टेंट कैशबैक दे रही है।

डिस्प्ले और डिजाइन में मिलता है प्रीमियम अनुभव

Vivo X200T में 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक जाती है, जिससे अच्छा एक्सपीरियंस मिलता है। ये फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 9400+ SoC दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 512GB तक की UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है, जो तेज डेटा रीड-राइट स्पीड देती है।

Vivo X200T

Zeiss-पावर्ड 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप

कैमरा क्वालिटी की बात करें तो Vivo X200T में Zeiss-पावर्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जो हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो कैप्चर के सकता है। इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक और 50 मेगापिक्सल का कैमरा लेंस दिया गया है, जिससे अलग-अलग फोटोग्राफी मोड्स में बेहतर रिजल्ट मिलते हैं। सेल्फी के लिए भी इसमें हाई क्वालिटी कैमरा मिलता है, जिसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo X200T

सॉफ्टवेयर और अपडेट सपोर्ट

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo X200T Android 16 पर आधारित Origin OS 6 के साथ आता है। साथ ही कंपनी इस फोन के लिए 5 साल तक Android अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। यह फीचर इस फोन को लॉन्ग-टर्म इस्तेमाल के लिए एक मजबूत ऑप्शन बनाता है।

चार्जिंग फीचर्स की बात करें तो X200T में 6200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में कनेक्टिविटी के कई फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C पोर्ट आदि शामिल हैं। अगर आप लॉन्ग टाइम के लिए फोन ढूंढ रहे हैं, तो ये बेस्ट ऑप्शन है। इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा लग सकती है। लेकिन ये इसके फीचर्स के हिसाब से सही है। इसकी बिक्री शुरू हो चुकी आप इसे ऑफिशियल Vivo स्टोर से खरीद सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You