अगर आप स्कूटर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो Suzuki Motorcycle India ने अपने लोकप्रिय स्कूटर Suzuki Access 125 को नए अपडेट के साथ मार्केट में पेश किया है। जिससे Suzuki का सबस ज्यादा बिकने वाला स्कूटर अब आधुनिक फीचर्स के साथ आपको मिलेगा। आइए इसके नए अपडेट देखते हैं, जो इसे पहले से ज्यादा पावरफुल बनाते हैं।
सेफ्टी अपडेट के साथ Suzuki Access
कंपनी ने Suzuki Access 125 को अब Anti-Lock Braking System (ABS) के साथ लॉन्च किया गया है। जिससे इसको अब और भी ज्यादा सेफ स्कूटर माना जा रहा है। यह फीचर तब काम आता है जब आप अचानक से ब्रेक लगाते हैं। यह फीचर अचानक ब्रेक लगाने के दौरान पहियों को लॉक होने से बचाता है और स्कूटर को फिसलने से रोकता है। इमरजेंसी ब्रेकिंग के लिए काफी अच्छा साबित होता है। ABS की मदद से राइडर को बेहतर कंट्रोल मिलता है जिससे सड़क हादसे कम होते हैं।

कंपनी के एमडी ने क्या कहा?
Suzuki Motorcycle India के मैनेजिंग डायरेक्टर केनिची उमेडा ने इस नए वेरिएंट को लेकर कहा कि कंपनी अपने पोर्टफोलियो को लगातार मजबूत कर रही है। उन्होंने बताया कि ABS से लैस Suzuki Access को लॉन्च करके कंपनी अपने ग्राहकों की सेफ्टी को बढ़ा रही है।
इंजन की बात की जाए तो Suzuki Access 125 में कंपनी की ओर से 124 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 6.2 किलोवाट की पावर और 10.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन लंबे सफर के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके साथ इस स्कूटर ने CVT ट्रांसमिशन और फ्यूल इंजेक्शन तकनीक भी मिलती है। जिससे फ्यूल कम खर्च होता है और राइडर को अच्छी माइलेज भी मिलती है।
नए Suzuki Access 125 में पहले के फीचर्स में कोई कमी नहीं की बल्कि इसमें और फीचर्स बढ़ा दिए हैं। इसमें आपको 12 इंच के टायर, फ्रंट में डिस्क ब्रेक, डिजिटल स्पीडोमीटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, और एलईडी हेडलाइट्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके कावा इसमें 160 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस और 24.4 लीटर का बूट स्पेस भी मिलता है।
किन वेरिएंट्स में हुआ लॉन्च?
अगर वेरिएंट की बात की जाए तो Suzuki ने इस अपडेटेड स्कूटर को दो नए वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इनमें पहला है Access Ride Connect ABS Edition और दूसरा है Access Ride Connect TFT ABS Edition। दोनों वेरिएंट्स में स्मार्ट कनेक्टिविटी और नई डिस्प्ले की सुविधा मिलती है। TFT डिस्प्ले वाला वेरिएंट खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन बनाया गया है, जिसमें राइडर की सभी जरूरत को ध्यान में रखा गया है।

कीमत कितनी रखी गई है?
कीमत की बात करें तो Suzuki Access 125 के नए ABS वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 92,328 रुपये रखी गई है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट यानी TFT ABS Edition की एक्स-शोरूम कीमत 98,378 रुपये तय की गई है। इस कीमत में मिलने वाले फीचर्स, सेफ्टी सिस्टम और परफॉर्मेंस को देखते हुए यह स्कूटर अपने सेगमेंट में काफी अच्छा ऑप्शन बनाते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Skoda Kushaq Facelift First Look: नए लुक और अपडेटेड स्टाइल के साथ आई नई SUV
- KTM 390 Adventure R: एडवेंचर राइडिंग के लिए दमदार बाइक, जानिए कीमत और फीचर्स
- Yamaha XSR 155: रेट्रो स्टाइल और दमदार परफॉर्मेंस वाली बाइक, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स























