Central Bank of India SO Recruitment 2026: 275 पदों पर निकली भर्ती, 23 मार्च 2026 तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

देश के बड़े सरकारी बैंकों में से एक Central Bank of India ने हाल ही में Specialist Officer पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। यह भर्ती नियमित आधार पर की जा रही है और इसके जरिए से कुल 275 पद भरे जाएंगे। बैंक ने बताया है कि इसमें IT, Risk Management और Taxation जैसे अहम विभागों में उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 फरवरी 2026 से शुरू हो गए है और इसकी आखिरी तारीख 23 मार्च 2026 तय की गई है।

किन-किन पदों पर होगी भर्ती

Central Bank of India SO Recruitment 2026 के तहत IT से जुड़े कई पद शामिल हैं। इनमें Software Developer (Java), Mobile Developer, Database Administration, Cloud Manager, Cyber Security, Data Engineer, Data Scientist, IT Officer और अन्य तकनीकी पद शामिल हैं।

Central Bank of India SO Recruitment 2026

इसके अलावा Risk Manager के 4 पद और Taxation/CA के 2 पद भी रखे गए हैं। सबसे ज्यादा 82 पद IT Officer के लिए तय किए गए हैं। कुल मिलाकर 275 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक नोटिस ध्यान से पढ़ लें, ताकि वो बैंक की जरूरत को समझ सके और सही लोग ही आवेदन कर सकें।

उम्र सीमा और जरूरी पढ़ाई

उम्मीदवार की उम्र पद और स्केल के हिसाब से तय की गई है। Scale I के लिए ज्यादा से ज्यादा उम्र 30 साल, Scale II और III के लिए 35 साल और Scale IV के लिए 45 साल रखी गई है। इसके अलावा पढ़ाई की बात करें तो IT पदों के लिए B.E, B.Tech, MCA या इससे जुड़े किसी सब्जेक्ट में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री जरूरी है। Risk Manager पद के लिए जोखिम प्रबंधन से जुड़ी डिग्री और Taxation पद के लिए CA या टैक्सेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योग्यता जरूरी है। ऊंचे स्केल के पदों के लिए एक्सपीरियंस भी जरूरी मंगा गया है।

कितना मिलेगा वेतन

सैलेरी की बात करने तो इस भर्ती में सैलरी स्केल के हिसाब से अलग-अलग तय की गई है। Scale IV पदों पर लगभग 1 लाख रुपये से ज्यादा शुरुआती वेतन मिलेगा। Scale III के लिए 85 हजार रुपये से ऊपर, Scale II के लिए करीब 64 हजार रुपये और Scale I के लिए लगभग 48 हजार रुपये शुरुआती सैलरी दी जाएगी। साथ ही उम्मीदवारों को दूसरे सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।

चयन कैसे होगा?

Central Bank of India SO Recruitment 2026 में चयन दो चरणों में होगा। सबसे पहले Online Written Test लिया जाएगा, जिसमें 75 प्रश्न होंगे और कुल 100 अंक तय किए गए हैं। इसके बाद लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की जाएगी और अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। परीक्षा और इंटरव्यू की जिस सकता है अप्रैल 2026 में हो।

Central Bank of India SO Recruitment 2026

आवेदन फीस कितनी होगी

ये फीस जर्नल कैटगरी, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं SC, ST, PwBD और महिला उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये शुल्क तय किया गया है। शुल्क को जमा भी ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा, जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो Central Bank of India Specialist Officer Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करनी की आखिरी तिथि 23 मार्च 2026 है, इससे पहले आवेदन जरूर कर लें।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You