GATE Answer Key 2025: आ गई आंसर की! ऐसे करें डाउनलोड और चेक करें सही जवाब

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। यह परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी, जिसमें 30 अलग-अलग विषयों के लिए परीक्षाएं शामिल थी। उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी अब डाउनलोड कर सकते हैं। यदि जरूरी हो तो आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

GATE 2025 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

जो भी उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड करना चाहते हैं, वह नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के उत्तर कुंजी डॉउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले अपने वेब ब्राउज़र में gate2025.iitr.ac.in टाइप करें और एंटर दबाएं।

2. उसके बाद होमपेज पर, “GATE 2025 उत्तर कुंजी डाउनलोड” लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।

3. अब अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।

4. लॉगिन करने के बाद, संबंधित विषय की उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

5. उत्तर कुंजी को ध्यान से देखें और भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करें या प्रिंट करें।

GATE 2025 Answer Key

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया:

अगर किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल उत्तर कूंजी में किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 1 मार्च 2025 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।आपत्ति दर्ज करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

1. सबसे पहले gate2025.iitr.ac.in पर जाएं और अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें।

2. अब डैशबोर्ड में “आपत्ति दर्ज करें” या “चैलेंज आंसर की” लिंक पर क्लिक करें।

3. उसके बाद उस प्रश्न को चुनें जिस पर आप आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं।

4. अब अपनी आपत्ति के समर्थन में उचित साक्ष्य या स्पष्टीकरण अपलोड करें।

5. हर प्रश्न तय किए गए शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। ध्यान दें कि यदि आपकी आपत्ति सही पाई जाती है, तो यह शुल्क वापस किया जा सकता है।

6. सभी जानकारी भरने और भुगतान करने के बाद, आपत्ति सबमिट करें।

GATE 2025 Answer Key

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर बने रहे, ताकि कोई भी नई अपडेट या सूचना उनसे छूट न जाए। समय पर आपत्ति दर्ज करने और उत्तर पूंजी को डाउनलोड कर जांच करने की प्रक्रिया को पूरा करें। ताकि वह अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सके। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

इन्हें भी पढ़ें:

DISCLAIMER
हमने यह सुनिश्चित करने के लिए सभी उपाय किए हैं कि इस लेख में और हमारे सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर दी गई जानकारी विश्वसनीय, सत्यापित और अन्य बड़े मीडिया हाउस से प्राप्त है। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, हमें [email protected] पर संपर्क करें।