Soya Pakora: भारतीय रसोई में पकोड़े एक ऐसा स्नैक हैं जो हर मौसम और हर मौके पर पसंद किए जाते हैं। जब बात बारिश के मौसम या शाम की चाय की हो, तो पकोड़ों का नाम अपने आप जुबान पर आ जाता है। अगर आप कुछ अलग, हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर बनाना चाहते हैं, तो सोया पकोड़ा एक बेहतरीन विकल्प है। सोया चंक्स से बने ये पकोड़े स्वाद में लाजवाब होते हैं और सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं।
सोया चंक्स में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। यही वजह है कि इसे शाकाहारी लोगों के लिए मांस का अच्छा विकल्प माना जाता है। सोया पकोड़ा बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है और इसे आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है। खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती और यह कम समय में तैयार हो जाता है।

सोया पकोड़ा बनाने की सामग्री
- सोया चंक्स
- बेसन
- प्याज (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- अदरक-लहसुन का पेस्ट
- धनिया पत्ता (कटा हुआ)
- लाल मिर्च पाउडर
- हल्दी पाउडर
- धनिया पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- गरम मसाला
- तेल तलने के लिए
सोया पकोड़ा बनाने की विधि
सबसे पहले सोया चंक्स को उबलते पानी में थोड़ी देर के लिए डाल दें। जब सोया चंक्स नरम हो जाएं, तो उन्हें अच्छे से निचोड़ लें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए। इसके बाद सोया चंक्स को हल्का दरदरा पीस लें या बारीक काट लें।
अब एक बड़े बर्तन में पिसे हुए सोया चंक्स डालें। इसमें बेसन, कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, धनिया पत्ता और सभी सूखे मसाले डालकर अच्छे से मिला लें। जरूरत हो तो थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें। ध्यान रखें कि घोल ज्यादा पतला न हो।
अब कढ़ाही में तेल गर्म करें। तेल अच्छी तरह गरम हो जाने पर मिश्रण से थोड़ा-थोड़ा भाग लेकर मध्यम आंच पर सुनहरे और कुरकुरे होने तक तल लें। तैयार पकोड़ों को टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।

Soya Pakora के फायदे
- प्रोटीन से भरपूर होते हैं।
- लंबे समय तक पेट भरा महसूस होता है।
- बच्चों के लिए पौष्टिक स्नैक होता हैं।
- शाकाहारी लोगों के लिए हेल्दी विकल्प हैं।
यह भी देखें:-























